spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बॉलीवुड एक्‍टर Anil Kapoor ने अपने Father को किया याद

Date:

spot_img
spot_img
  • इंस्‍टाग्राम पर लिखा संदेश, आज भी मेरे दिल में रहते हैं…
  • जुग जुग जियोमूवी की कर रहे शूटिंग

कोहराम लाइव डेस्क: बॉलीवुड में 40 साल (40 Years) से ज्यादा का सफर तय कर चुके दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil kapoor) ने अपने पिता सुरिंदर कपूर की 95वीं जयंती पर याद किया। उन्‍होंने भावुक संदेश लिखा है। ‘जुग जुग जियो’ मूवी की शूटिंग कर रहे अनिल कपूर ने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘ऐसा लगता है कि जैसे मेरे पिता अब भी मेरे भीतर हैं।’ अनिल कपूर ने लिखा, ‘ऐसा लगता है कि पिता आज भी मेरे अंदर बसे हुए हैं। उन्होंने जो सीख दी और जो प्यार दिया, खासतौर पर मुझे जो लॉयल्टी, ईमानदारी और सहिष्णुता जैसे गुण दिए, वे आज भी उनके रूप में मेरे अंदर हैं।’

इसे भी पढ़ें :नहीं पहना था Helmet, टक्कर में बाइक सवार की गई जान

पिता ने अपने बच्‍चों पर किया भरोसा

इससे आगे अनिल कपूर ने लिखा, ‘उन्होंने हमेशा अपने बच्चों पर भरोसा किया और उन्हें अपनी आवाज के मुताबिक अपना करियर चुनने की आजादी दी। कभी उनकी जिंदगी को डिक्टेट करने की कोशिश नहीं की। हमने गलतियां कीं, गिरे और खुद उठ खड़े हुए। उन्होंने अपने बच्चों पर भरोसा दिखाया। अच्छाई की ताकत का अहसास कराया। ईमानदारी और मेहनत से काम करना और जिंदगी की आंधियों को झेलना का साहस प्रदान किया। धन्यवाद पापा उन सुनहरी यादों और आपसे मिली सीख के लिए। आप हमेशा हमारे दिल और दिमाग में रहेंगे। आज और हमेशा।’

इसे भी पढ़ें :पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की महिला, बीच सड़क पर दोनों को चप्‍पल से कूटा

जुग जुग जियोमें वरुण, कियारा भी

अनिल कपूर फिलहाल राज मेहता की मूवी ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस मूवी में वरुण धवन, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाले हैं। यही नहीं वह अनुराग कश्यप की मूवी ‘AK vs AK’ में भी नजर आने वाले हैं। सिनेमा में 4 दशक से ज्यादा का सफर तय कर चुके अनिल कपूर की फिटनेस की अकसर सराहना की जाती है।

इसे भी पढ़ें :जमीन एक, दावेदार चार… जांच शुरू, एसआईटी सौंपेगी 20 दिनों के अंदर रिपोर्ट

हाल में वायरल हुई थी अनिल की एक तस्‍वीर

हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वह शर्टलेस थे और काफी फिट नजर आ रहे थे। यही नहीं हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके बाइसेप्स नजर आ रहे थे। यह तस्वीर शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा था कि इस तरह से मैंने एक सपना पूरा कर लिया है

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : होटल में छापेमारी से हड़कंप, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाई 4 लड़कियां

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...