- बिग स्क्रीन पर अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ आ सकते हैं नजर
कोहराम लाइव डेस्क:आज के टाइम के चर्चित यूट्यबर कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर के फैंस के लिए खुशखबरी। वह शीघ्र बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। कैरी बिग स्क्रीन पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म का नाम मेडे है। इसमें रकुलप्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी।
इसे भी पढ़ें :शादी के दूसरे माह में Pregnant हुईं नेहा कक्कड़
फिल्म मेडे (MayDay) में है स्पेशल रोल
कैरी मिनाटी अजय देवगन और अमिताभ बच्चन स्टारर मूवी मेडे में स्पेशल रोल में दिखाई देंगे। कैरी मिनाटी ने कहा, ‘मेरे बिजनेस हेड दीपक चार को कुमार मंगत पाठक की ओर से कॉल आया है, जो एक्टर अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़े हैं। इसका अर्थ है कि मैं जल्दी ही उनके साथ नजर आने वाला हूं।’
फिल्म का हिस्सा बनना किया स्वीकार
कैरी ने आगे बताया, ‘ये वो सिलेब्रिटीज हैं, जिन्हें मैं देखकर बड़ा हुआ हूं और मैं जिनका फैन रहा हूं। मेडे फिल्म में मेरा पूरी तरह से डेब्यू नहीं होगा। मैं इस फिल्म में एक छोटे और स्पेशल रोल में आने वाला हूं। मैंने इस फिल्म का हिस्सा बनना इसलिए स्वीकार किया है, क्योंकि इसमें मुझे एक तरह से अपना ही कैरेक्टर प्ले करना है और यह मेरे लिए बेहद आसान काम होगा।’
इसे भी पढ़ें :एकता कपूर(Ekta Kapoor) को आया ‘शादी’ का ख्याल
यूट्यूब ने हटा दिया था वीडियो
बता दें कि कैरी मिनाटी यूट्यूब पर अपने वीडियोज के कारण फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। कुछ समय पहले कैरी मिनाटी ने टिकटॉक स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट करते हुए एक वीडियो बनाया था। इस वीडियो को यूट्यूब पर मिलियन में व्यूज मिले थे। यूट्यूब ने दिशा-निर्देश का पालन नहीं करने का हवाला देते हुए उनका वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में छाया था।
रैप सांग ‘यलगार‘ खूब किया गया था पसंद
उल्लेखनीय है कि कैरी का रैप सांग ‘यलगार‘ लोगों को खूब पसंद आया था। इस वीडियो के जरिए कैरी मिनाटी ने यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक विवाद में ट्रोल करनेवाले लोगों और उनका वीडियो हटाने वाले यूट्यूब को करारा जवाब दिया था। कैरी मिनाटी ने अपने पैशन को पूरा करने के लिए 12वीं की पढ़ाई छोड़ दी थी। हालांकि उन्होंने ओपन स्कूल से अपनी पढ़ाई जारी रखी है।
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड एक्टर Sunny Deol को मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा















