spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Birthday पार्टी में ‘कुली नंबर 1’ के गाने पर खूब थिरके Govinda

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : 21 दिसंबर को मशहूर बॉलीवुड एकटर गोविंदा 57 साल के हो गए। मौके पर Govinda ने अपने मुंबई (Mumbai) स्थित घर पर एक पार्टी दी। इसमें उनका परिवार (Family) और करीबी दोस्त शामिल हुए। पार्टी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें Govinda डांस फ्लोर (Dance floor) पर अपने हिट गानों पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में गोविंदा अपनी वाइफ सुनीता के साथ गाने पर फनी एक्सप्रेशन देते दिख रहे हैं, तो दूसरे वीडियो में वह कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ कुली नंबर 1 के गाने ‘हुस्न है सुहाना’ पर डांस करते दिख रहे हैं। पार्टी में कपिल शर्मा, शक्ति कपूर भी पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें : सुरेश रैना और गुरु रंधावा गिरफ्तार, रात में Party मनाना पड़ा महंगा

90 के दशक में चरम पर थी  Govinda की पॉपुलरिटी

Govinda ने 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने फिल्‍मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। 90 के दशक में उनकी पॉपुलरिटी चरम पर थी।  इस दौर में उन्होंने ‘राजा बाबू’ (1994), ‘कुली नंबर 1′(1997), दूल्हे राजा (1998), ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (1998) और ‘हसीना मान जाएगी’ (1999) जैसी हिट फिल्में दी।

वर्ष 2000 के बाद से शुरू हुआ बुरा दौर

2000 के बाद से गोविंदा का बुरा दौर शुरू हुआ। उन्होंने ‘भागम भाग'(2006),’पार्टनर'(2007) जैसी फिल्मों से वापसी करने की कोशिश की। गोविंदा की पिछली फिल्म ‘रंगीला राजा’ थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी।

इसे भी पढ़ें : Shame : कलयुगी बाप ने घोंट दिया मासूम ‘लक्ष्मी’ का गला, चाहिए था बेटा

मुफलिसी में बीता बचपन

गोविंदा का जन्म एक्टर कपल के यहां हुआ था। उनके पिता अरुण आहूजा ने तकरीबन 40 फिल्मों में काम करने के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। गोविंदा की मां निर्मला देवी जानी-मानी क्लासिकल सिंगर और अभिनेत्री थीं। इसके बावजूद गोविंदा का बचपन मुफलिसी यानी गरीबी में बीता। उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। दरअसल गोविंदा के जन्म से पहले पिता के डूबते फिल्मी करियर ने पूरी फैमिली को बर्बादी के रास्ते पर पहुंचा दिया था।

इसे भी पढ़ें : ‘द कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग के दौरान सेट पर गिर पड़े…

होटल में इंग्लिश के कारण नहीं मिली नौकरी

घर की खराब आर्थिक स्थिति के चलते गोविंदा जब बड़े हुए तो उन्होंने नौकरी पाने के लिए बहुत पापड़ बेले। कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद एक बार वह मुंबई के होटल ताज में स्टीवर्ट की नौकरी का इंटरव्यू देने गए। उन्हें यह नौकरी नहीं मिली। गोविंदा ने बताया था, मुझे यह नौकरी नहीं मिली, क्योंकि मैं इंग्लिश नहीं बोल पाता था। मैंने इंटरव्यू में इंग्लिश में बात नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें : दिल की बीमारियों से बचना है, तो रोजाना ठीक से करें…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...