koharmlive desk : कोरोना का कहर जारी है। देश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक बड़ी खबर दरभंगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (DMCH) से आ रही है। दरअसल DMCH के कोरोना आइसोलेशन वार्ड स्थित शौचालय में कोरोना पॉजिटिव एक युवक का शव मिला है। रविवार सुबह मृतक के परिजन जब मिलने आइसोलेशन वार्ड में गए तो युवक नहीं मिला। उसके बाद जब परिजन ढूंढ़ते हुए शौचालय गए तो दंग रह गए। युवक का शव शौचालय में मिला। घटना के बाद परिजन ने हॉस्पिटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे हॉस्पिटल के अंदर और बाहर कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
Read More : #Corona में कैसे बजेगी शहनाई, आपके घर है शादी तो जान लें अपने शहर का नियम
सदर SDO राकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सदर SDO राकेश कुमार पहुंच गए। SDO ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला को शांत करवाया। पुलिस के अनुसार हॉस्पिटल के अंदर लगे शीशे के गेट और दीवार को क्षतिग्रस्त किया गया है। टेबल-कुर्सियों को पलटा दिया गया। मृतक युवक के परिजनों ने लिखित शिकायत अब तक नहीं दी है। अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है। शिकायत मिलते ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More : अरगोड़ा अंचल कार्यालय के ऑपरेटर ने रिम्स में तोड़ा दम, कोरोना से था पीड़ित
DMCH प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया
परिजनों ने DMCH प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने बताया कि मोबाइल से बेटे से संपर्क नहीं होने पर जब वे आइसोलेशन वार्ड गए तो खोजबीन करने पर उसका शव शौचालय में मिला। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की जान डॉक्टरों की लापरवाही के वजह से गई है। हॉस्पिटल प्रबंधन मामले की जांच करे और संबंधित डॉक्टरों पर कार्रवाई करे। वहीं हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस मामले की छानबिन में जुट गई है।
Read More : मॉब लिंचिंग के शिकार थानेदार की मां ने सदमे में तोड़ा दम, एक साथ उठेगी मां-बेटे की अर्थी








