इंडिया में लांच की गई BMW M 1000 RR बाइक,  जानें स्पीड और कीमत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : दुनिया की नामी जर्मन दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने गुरुवार को अपनी नयी बाइक M 1000 RR को दो वेरिएंट में लांच किया है। यह कंपनी के ही फ्लैगशिप स्पोर्टबाइक 1000 RR का नया ‘एम परफॉर्मेंस’ वेरिएंट है। अत्‍यंत आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता है। इसके एंट्री लेवल वेरिएंट की कीमत 42 लाख रुपये और कम्पटीशन वेरिएंट की कीमत 45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

इसे भी पढ़ें : इमरान को लिखे PM मोदी के खत को महबूबा मुफ्ती ने सराहा, जानें क्‍या कहा

पहली बार BMW बाइक को ‘M’ ट्रीटमेंट

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार है, जब BMW मोटरसाइकिल्स को ‘M’ ट्रीटमेंट दिया गया है। इससे पहले ये केवल स्पोर्ट कारों तक ही सीमित था। इस नई बाइक में पावरफुल इंजन के साथ ही नए एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है। कंपनी ने इस बाइक को यहां के मार्केट में तीन रंगों में पेश किया है, जिसमें लाइट व्हाइट, रेसिंग ब्लू मैटेलिक और रेसिंग रेड कलर शामिल है।

इसे भी पढ़ें : रेड कलर की ड्रेस में ‘मौनी रॉय’ सोशल मीडिया पर मचा रही धमाल, देखें…

3.1 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार

इस बाइक का पावर इंडियन मार्केट में मौजूद किसी एसयूवी के मुकाबले भी कहीं ज्यादा है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक महज 3.1 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 306 किलोमीटर प्रतिघंटा है। BMW ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट विक्रम पावा ने कहा, “ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू एम 1000 आरआर पूरी तरह से रेसिंग को समर्पित बाइक है, या फिर ये कहा जाए कि ये रेस ट्रैक पर ही पैदा हुआ है। प्योर रेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस इस बाइक का परफॉर्मेंस बेदद ही शानदार है।”

इसे भी पढ़ें :महंगे पेट्रोल-डीजल से मिलेगी राहत, एथनॉल Standalone फ्यूल घोषित

कम्लीट बिल्ट यूनिट रूट से लाया गया है इंडिया में

BMW M 1000 RR को कंपनी ने कम्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से भारत में लाया है। कंपनी इस बाइक के साथ 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। इसे 5 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। यदि आप भी इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इसे कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...

अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

Kohramlive : भारत की सड़कों पर जल्द एक ऐसा...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...

भारत में एंट्री को तैयार Motorola Edge 70 Pro+,खासियत जानें…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Motorola...

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0