कोहराम लाइव डेस्क : पीडीपी नेता एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लिखे पीएम मोदी के पत्र की सराहना की है। उन्होंने कहा है, ‘यह सही दिशा में बढ़ाया गया कदम’ है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इमरान खान को लिखे पत्र में कहा है कि ‘भारत पाकिस्तान के साथ सद्भावपूर्ण रिश्ते रखने का आकांक्षी है, लेकिन इसके लिए आतंकवाद एवं वैमनस्यता से रहित माहौल एवं विश्वास का होना शर्त है।’ बता दें कि महबूबा समय-समय पर कश्मीर समस्या के हल के लिए पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने की सलाह देती रही हैं।
इसे भी पढ़ें : 15 लाख लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये, बैंक सेल्स ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड
पाकिस्तान दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पाकिस्तान दिवस’ पर इमरान को पत्र लिखा और वहां के नागरिकों को शुभकामनाएं दी। पाकिस्तान में 23 मार्च को पाकिस्तान दिवस मनाया जाता है। पीएम ने अपने पत्र में कहा है, ‘मानवता के लिए यह कठिन समय है। कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए मैं आपको और पाकिस्तान के नागरिकों कों शुभकामनाएं देता हूं।’
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, और फिर…
इमरान को लिखे PM मोदी के खत को महबूबा मुफ्ती ने सराहा, जानें क्या कहा
पीडीपी नेता एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को लिखे पीएम मोदी के पत्र की सराहना की है। उन्होंने कहा है, ‘यह सही दिशा में बढ़ाया गया कदम’ है। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने इमरान खान को लिखे पत्र में कहा है कि ‘भारत पाकिस्तान के साथ सद्भावपूर्ण रिश्ते रखने का आकांक्षी है, लेकिन इसके लिए आतंकवाद एवं वैमनस्यता से रहित माहौल एवं विश्वास का होना शर्त है।’ बता दें कि महबूबा समय-समय पर कश्मीर समस्या के हल के लिए पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने की सलाह देती रही हैं।