spot_img

ड्यूटी के दौरान पंपकर्मी की मौत के बाद हंगामा, परिजनों को मिलेगा मुआवजा और पेंशन  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ओरमांझी (रांची) : रांची-रामगढ़ मुख्य पथ एनएच-33 पर स्थित बीपी पेट्रोल पंप ओरमांझी के कर्मी विकास कुमार उपाध्याय की बुधवार को ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी। वह ओरमांझी प्रखंड के उलातू गांव का रहने वाला था। पेट्रोल पंप कर्मी की मौत के बाद खूब हंगामा हुआ। पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मियों ने बताया कि विशाल को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ा। जिसके बाद आनन-फानन में उसे मेदांता हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर पेट्रोल पंप में काम बंद कर दिया। इस दौरान घंटों पेट्रोल पंप बंद रहा।

इसे भी पढ़ें : श्रीनगर में CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद

इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी

हो-हंगामा के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और पेट्रोल पंप संचालक से बातचीत की। घंटों हुई वार्ता के बाद मृतक की पत्नी नम्रता देवी को 3 लाख रुपये मुआवजा और हर महीने 10 हजार रुपये पेंशन देने पर सहमति बनी। भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड कंपनी के ऑपरेटर ने इसकी लिखित कॉपी थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो व अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष  परिजनों को सौंपा। लिखित आश्‍वासन के बाद पेट्रोल पंप में काम शुरू कर दिया गया।

spot_img

Related articles:

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...