spot_img

मेरी रगों में बिहार, झारखंड और ओडिशा का दौड़ता है खून : द्रौपदी मुर्मू  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अपने लिए समर्थन मांगने बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं। उन्होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के अन्‍य नेताओं को संबोधित किया। बताया कि उनकी दादी झारखंड की थीं। उनकी रगों में बिहार, झारखंड और ओडिशा का खून और हवा दौड़ती है। बिहार की धरती गुरु गोविंद सिंह, महाकवि विद्यापति डॉ.राजेंद्र प्रसाद, अनुग्रह नारायण सिंह, जगजीवन राम और सम्राट अशोक की धरती है। यह लोकतंत्र की जननी रही है। भगवान बुद्ध की पावन धरती पर आप सबसे मिलकर हमें खुशी हुई। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है।

सभी सांसदों और विधायकों से की समर्थन की अपील

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें उम्मीदवार बनाया है। आपके समक्ष राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में आपके बहुमूल्य समर्थन के लिए आई हूं। आप जिस भरोसे के साथ हमे समर्थन दे रहे हैं, मैं उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। आप सभी विधायकों और सांसदों से समर्थन की अपील करती हूं।

भारी मतों से जीतेंगी द्रौपदी मुर्मू : नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि  द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है। आगे कहा कि मुर्मू जी आप भारी बहुमत से जीतेंगी। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद बिहार के थे। रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थे, तब राष्ट्रपति बने। डॉ. जाकिर हुसैन बिहार के राज्यपाल के बाद उपराष्ट्रपति बने फिर राष्ट्रपति। बिहार और ओडिशा पहले एक ही था। हमें भरोसा है कि आप भारी मत से जीतेंगी। प्रधान मंत्री जी को विशेष धन्यवाद कि अनुसूचित जाति के बाद अनुसूचित जनजाति को उम्मीदवार बनाया। आप को अन्य लोगों का भी वोट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : साली के चक्कर में टीचर जीजा ने कर दिया…

इसे भी पढ़ें : डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : घर में घुस कर चुराया था मोबाइल और साइकिल, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची डीसी की अपील- कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें

इसे भी पढ़ें : मजदूरी दर में कटौती को लेकर बवाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...