RANCHI : भगत सिंह की जयंती पर रांची के कोकर स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेंट हॉल में युवा समपर्ण की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। युवा समर्पण के सदस्य तुषार विजयवर्गीय ने कहा कि रक्तदान हर इंसान के लिए जरूरी है। रक्तदान से कई तरह की बीमारियां ठीक होती हैं।
रक्तदान से होती है दूसरों के जीवन की सुरक्षा
युवा समर्पण के सदस्य सोनू मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से खुद की सुरक्षा के साथ दूसरो के जीवन की भी सुरक्षा होती है। सुभाष अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान जीवन का सबसे अहम अंग है। रक्तदान हम सभी को समय-समय पर करते रहना चाहिए। अजनेश सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल, अजनेश सिंह, रोहित पांडेय, शिवेंद्र सिंह, जयंत झा, मनोज पोद्दार, वरुण पोद्दार, दीपक कुमार, रीना विजय एवं सदर अस्पताल के डॉक्टर सतेंद्र कुमार, रंजन कुमार, श्वेता कुमारी एवं निशा कुमारी, संदीप कुमार मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत का JPSC अध्यक्ष मेरी नीलिमा को निर्देश, जानें क्या
इसे भी पढ़ें :बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान को लगी गोली, मौ*त
इसे भी पढ़ें :जेल में बंद निलंबित IAS पूजा सिंघल रिम्स में
इसे भी पढ़ें :जाइलो और स्कॉर्पियों में भर कर ले जा रहे थे दारू, देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :23 जिलों में घटा पेट्रोल-डीजल का दाम, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : Reliance Retail ने खोला देश का पहला Reliance Centro, जानें क्यों है ये खास












