spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हर्जाना देने गया था घर, गोलियों से भून डाला… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Samastipur : मामूली से विवाद में रंजीत की जान चली गयी। उसे घर बुलाकर गोलियों से भून डाला गया। उसके एक साथी को भी जख्मी कर दिया। जिसके विरोध में आज यानि मंगलवार को गुस्साये लोगों ने समस्तीपुर दरभंगा मुख्य रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने रोड पर रंजीत का शव रख घंटों सड़क को जाम रखा। लोग हत्यारों को गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े थे।

दरअसल बीती देर रात रंजीत ने सोनू की बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक डैमेज हो गयी। इस पर सोनू गुस्सा गया। वह रंजीत से हर्जाना मांगने लगा। रंजीत हर्जाना देने के लिए मान भी गया। वह हर्जाना देने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ सोनू के घर गया। उन्हें देखते ही पहले से घात लगाए कुछ बाइक सवारों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग देख रंजीत के सभी दोस्त जान बचाकर भागने लगे। लेकिन इस फायरिंग में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गयी। वह शिवनन्दनपुर का रहनेवाला था। साथ ही उसका एक साथी सुनील पासवान भी जख्मी हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकलने में कामयाब रहें। यह दुस्साहसिक वारदात समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना के बासुदेवपुर गांव से उछलकर सामने आयी है। इसी से गुस्साये लोगों ने आज शव को बीच सड़क पर रख जमकर हंगामा किया।

मिली सूचना पर बीडीओ धर्मवीर कुमार और थाना अध्यक्ष गौतम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह गुस्साये लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही विश्वास दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर दोषी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

इसे भी पढ़ें : रांची से तमिलनाडु के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना… देखें

इसे भी पढ़ें : रजनीकान्त के बाद अब इन्हें नवाजा जाएगा ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से… जानें

इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें

इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: