spot_img

इस शहर में हर रात ब्लैकआउट 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पंजाब की धरती आज चुप थी, लेकिन उसकी हवा में बारूद की गंध थी। गुरदासपुर की रात में न कोई दीया, न कोई चिराग सिर्फ अंधेरे का आलिंगन और हर कोने में खामोश सतर्कता। रात 9 बजे का वक्त था। गांव जेठवाल, दुधला और माखनविंदी में लोग अपने घरों की खिड़कियां बंद कर चुके थे। बुज़ुर्गों ने पुराने जमाने की कहानियां दोहराईं, जब सरहद से आती एक आवाज नींद छीन लिया करती थी। आज सरहद फिर रो पड़ी थी। अगले आदेश तक गुरदासपुर में हर रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा। पूरा जिला रात को अंधेरे में डूबा रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर के सटा हुआ है। यह आदेश भारत-पाक सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार ने दिया है। यह आदेश सिविल डिफेंस एक्ट 1968 के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर की तरफ से जारी किया गया है। यह आदेश केंद्रीय जेल गुरदासपुर और अस्पतालों पर लागू नहीं होगा। हालांकि, इन विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्रीय जेल गुरदासपुर और अस्पतालों की खिड़कियां प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहें और उन्हें अच्छी तरह से ढका जाये, ताकि कोई भी रोशनी बाहर न निकल सके।

इसे भी पढ़ें : “सिंदूर की सौगंध”, क्या बोल गये “त्रिशूल”… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में इन 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी… जानें

इसे भी पढ़ें : बड़ी घोषणा : “ऑपरेशन सिंदूर जारी है”: रक्षा मंत्री

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : अमेरिका ने पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को किया अलर्ट

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...