spot_img

“सिंदूर की सौगंध”, क्या बोल गये “त्रिशूल”… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पहलगाम की घाटियों में गूंज उठी मातम की पुकार, और उसी वक़्त दिल्ली में… उठ खड़ी हुई एक जंगी प्रतिज्ञा। विदेश मंत्रालय में आज कुछ अलग ही नजारा था। चेहरे सख्त, आंखों में आग, और आवाजों में एक ठंडी लपट थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह तीनों एक संग, जैसे त्रिशूल बनकर बोल रहो हों। पाकिस्तानी सरहद पार से एक के बाद एक ड्रोन आये और फिर पहलगाम पर हमला। हमले की जिम्मेदारी TRF ने ली। पर हैरानी तब हुई जब पाकिस्तान ने उसी TRF का बचाव किया। कर्नल सोफिया ने मीडिया को बताया, हमने नहीं, पहले पाकिस्तान ने ललकारा। 7-8 मई की रात को उसने उत्तरी और पश्चिमी भारत में हमारे ठिकानों को ड्रोन से नापने की कोशिश की। पर हमारी वायु रक्षा प्रणाली ने उसकी हर चाल को नाकाम कर दिया। वहीं, जवाब में लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम उड़ गया। विक्रम मिस्री ने कहा “हमने सैनिक ठिकाने नहीं, सिर्फ आतंकी शिविरों को निशाना बनाया,” उन्होंने कहा पाकिस्तान ने पुंछ में सिख गुरुद्वारे को भी नहीं छोड़ा। तीन निर्दोष जानें चली गईं। मगर भारत ने किसी मजहब को नहीं, सिर्फ़ आतंक के नाम को जवाब दिया। फिर उन्होंने वो कहा जो इतिहास में दर्ज होगा, “पाकिस्तान के जन्म लेते ही झूठ भी जन्मा था।” कई बार सबूतों की थाली दी, मगर पाकिस्तान ने हर बार छूरी निकाली। आज जब दुनिया पूछती है कि आतंक की जड़ कहां है, तो मिस्री का सीधा जवाब आता है, “जहां ओसामा बिन लादेन को शहीद कहा गया, वहीं ये जड़ है।” मिस्री ने आखिर में एक ऐसी बात कही जो हर भारतीय के दिल को छू गई, “जो वहां मारे गये, उन्हें झंडे में लपेटा गया। पर वो आतंकी थे।” यह एक देश की पहचान है, किसे शहीद कहते हैं और किसे नहीं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...