spot_img
spot_img
spot_img

बड़ी घोषणा : “ऑपरेशन सिंदूर जारी है”: रक्षा मंत्री

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत की जवाबी कार्रवाई, ऑपरेशन सिंदूर, अभी खत्म नहीं हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि यह अभियान अभी भी जारी है। यह जानकारी उन्होंने संसद भवन परिसर के पार्लियामेंट एनेक्सी में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में साझा की। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस अहम बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, और विपक्ष की ओर से राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे बड़े नेता शामिल हुये।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा 

बैठक में रक्षा मंत्री ने कहा कि 7 मई की एयर स्ट्राइक सिर्फ एक शुरुआत थी। अब भी ऑपरेशन सिंदूर सक्रिय है। भारत ने पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, और अब तक कई आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। लेकिन चूंकि अभियान जारी है, इसलिए सटीक आंकड़ा देना संभव नहीं।

विपक्ष भी आया साथ

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि सभी दलों ने सरकार के रुख का समर्थन किया। राहुल गांधी और खड़गे ने साफ कहा कि “ऐसे समय में हम देश और सरकार के साथ हैं। कोई आलोचना नहीं करेंगे।” यह बयान मौजूदा राजनीतिक माहौल में संकट के समय एकता की मिसाल बन गया। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा, “मैंने सरकार और सशस्त्र बलों की सराहना की है। अब समय आ गया है कि हम आतंकवादी संगठन TRF के खिलाफ एक वैश्विक मुहिम शुरू करें।”

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : अमेरिका ने पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को किया अलर्ट

इसे भी पढ़ें : Breaking : भारत का पाक को करारा जवाब, एयर डिफेंस सिस्टम तबाह

इसे भी पढ़ें : “ऑपरेशन सिंदूर” की गूंज में जन्मी ‘सिंदूरी’

इसे भी पढ़ें : रांची में 60 दिनों के लिए निषेधाज्ञा… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...

22 जून तक इन 3 राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, मिलेंगे शानदार परिणाम…

Kohramlive : ग्रह-नक्षत्रों की चाल में इन दिनों एक...