Ranchi : वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से 50 लाख रुपये कैश के साथ पकड़े गये बजरंग ठाकुर ने कई चौंकाने वाली जानकारी पुलिस को दे दी है। उसका कहना है कि उसे रुपये पटना रेलवे स्टेशन के बाहर एक कोयला कारोबारी को देना था। इस काम के एवज में उसे पांच हजार रुपये मिलते। नोटों से भरा यह ट्रॉली बैग उसे रांची में एक शख्स ने दिया था। उसे केवल यह ट्रॉली और दो मोबाइल फोन पटना तक पहुंचाने का जिम्मा दिया गया था। बजरंग रामगढ़ के पतरातू के जयनगर का रहने वाला है। जांच से खुलासा हुआ है कि यह पैसा झारखंड के कुख्यात पांडेय गिरोह से जुड़े एक शख्स का है। मिली जानकारी के बाद झारखंड ATS की एक टीम पटना पहुंच गयी है। झारखंड पुलिस रामगढ़ के किसी पवन ठाकुर को खोज रही है। DGP अनुराग गुप्ता ने मीडिया को बताया कि अगर यह पैसा पांडेय गिरोह से जुड़े शख्स के पास से मिला हैं तो यकीनन यह गलत तरीके से हासिल किये गये रुपये हैं। झारखंड पुलिस अपने तरीके से कार्रवाई करेगी। यहां याद दिला दें कि बीते कल रात RPF पुलिस ने पटना रेलवे स्टेशन पर संदेही बजरंग ठाकुर को पकड़ा। उसका ट्रॉली बहुत वजनदार था। चाबी मांगने पर उसने चाबी नहीं होने की बात बतायी। ट्रॉली खोलते ही पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गयी। रात गुजर गयी नोट गिनते-गिनते। पुलिस को शंका है कि पांडेय गिरोह की काली कमायी अब बिहार में भी इंवेस्ट होने लगी है। इस बिंदू पर ATS गहरायी से तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :पुलिस के सामने खुद को मिटा डाला, सड़क पर जनाक्रोश… जानें
इसे भी पढ़ें :AIIMS के डॉक्टरों को चेतावनी, होगी कार्रवाई, अगर…
इसे भी पढ़ें :CM जेल में, आतिशी नहीं, कौन फहरायेगा दिल्ली में झंडा… जानें
इसे भी पढ़ें :पहली बार आसाराम बापू को 7 दिनों की पैरोल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :नीली साड़ी से खुला कंकाल का राज… जानें
इसे भी पढ़ें :गुमला का वांटेड रांची में धराया, खोल गया कई राज… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद में ED का छापा… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर से रे’प कर ह’त्या मामले में HC का बड़ा फैसला… जानें
इसे भी पढ़ें :होमगार्ड जवानों का यह मानदेय हुआ दोगुना… जानें
इसे भी पढ़ें :टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी, पहले नंबर पर कौन… जानें
इसे भी पढ़ें :संदीप सिंह ने संभाली रांची नगर निगम की कमान
इसे भी पढ़ें :राजधानी की कई सड़कें कल रहेंगी बंद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :CM का अल्टीमेटम, CBI को सौंपा जायेगा केस, अगर…
इसे भी पढ़ें :जुमार में डूबे पीयूष की मिली ला’श, कैसे डूबा… जानें
इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर दिन दहाड़े मा’र दी गोली और…
इसे भी पढ़ें :सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस की ह’त्या, कैदी फरार…















