spot_img
spot_img
spot_img

सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, क्या बोल गये… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : AJSU सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि नियुक्तियों में स्थानीय युवाओं को उनका हक अधिकार देने की बातें करने वाली सरकार आज बाहरी युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट रही है। 1932 की स्थानीय नीति की दुहाई देने वाली सरकार पांच साल से 2016 में आकर अटक गई है। रोजगार और स्वरोजगार की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से लाखों युवा पलायन को विवश हैं। हमारी तैयारी युवाओं की शक्ति को राज्य की उन्नति में लगाने की है। मौका था धनबाद के एक रिसॉर्ट में आयोजित मिलन समारोह का। सुदेश महतो ने कहा कि महिलाओं को एक हजार रुपये देने से पहले सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए गरीब परिवार को साल में 72 हजार और 2 हजार रुपये चूल्हा खर्चा देना सुनिश्चित करे। खेती के समय में सरकार ने महिलाओं को कतारों में खड़ा कर दिया है। इनकी सभी योजनाएं कागज़ों तक ही सीमित रह गई हैं।

AJSU सुप्रीमो ने कहा कि आने वाले महीने इस राज्य और राज्यवासियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। कुशल नेतृत्व से ही झारखंड की धूमिल हुई छवि को बेहतर किया जा सकता है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता झूठ और लूट की बुनियाद पर चलने वाली इस सरकार की सच्चाई को जनता के समक्ष रखने का काम करें। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग का विश्वास आजसू पार्टी पर निरंतर बढ़ा है। लोगों का बढ़ता विश्वास राज्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध कराता है। हमने पूरी जिम्मेदारी के साथ राज्य की भलाई के लिए काम किया है और आगे भी करेंगे। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। आप सभी अपने सार्वजनिक जीवन में जनता के बीच अधिक समय बिताएं।

इसे भी पढ़ें : पानी-पानी राजधानी, शहर में उतरना पड़ा NDRF को… जानें

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस...

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...