Kohramlive : कलकत्ता हाई कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में CBI जांच के आदेश दे दिये हैं। कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तत्काल CBI को सौंपने के निर्देश भी दिये हैं। एडवोकेट कौस्तव बागची ने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने कोर्ट से प्रार्थना की थी कि CBI जांच हो और इसकी निगरानी कोर्ट करे। कोर्ट ने जांच CBI को सौंप दी है और इसकी निगरानी कोर्ट करेगा।” मामले में अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद होगी।
HC ने आगे कहा कि अगर प्रिंसिपल ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया था तो उन्हें किसी अन्य सरकारी कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में कैसे नियुक्त किया जा सकता है। साथ ही अदालत ने प्रिंसिपल को आज दोपहर तीन बजे तक छुट्टी का आवेदन जमा करने का आदेश दिया और कहा कि अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो अदालत उन्हें पद छोड़ने का आदेश देगी। गौरतलब, है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल संजय घोष ने बीते कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन इसके कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नियुक्त कर दिया गया था। यहां याद दिला दें कि बीते 9 अगस्त की देर रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना से आक्रोशित जूनियर डॉक्टर आज देश में कई जगहों पर हड़ताल में है।
#WATCH कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए बलात्कार-हत्याकांड की CBI जांच के आदेश दिए हैं।
अधिवक्ता कौस्तव बागची ने कहा, “हम बहुत खुश हैं। हमने कोर्ट से प्रार्थना की थी कि CBI जांच हो और इसकी निगरानी कोर्ट करे। कोर्ट ने जांच CBI को सौंप दी है और… pic.twitter.com/MXxczwOST5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 13, 2024
इसे भी पढ़ें :होमगार्ड जवानों का यह मानदेय हुआ दोगुना… जानें
इसे भी पढ़ें :टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी, पहले नंबर पर कौन… जानें
इसे भी पढ़ें :संदीप सिंह ने संभाली रांची नगर निगम की कमान
इसे भी पढ़ें :राजधानी की कई सड़कें कल रहेंगी बंद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :CM का अल्टीमेटम, CBI को सौंपा जायेगा केस, अगर…
इसे भी पढ़ें :जुमार में डूबे पीयूष की मिली ला’श, कैसे डूबा… जानें
इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर दिन दहाड़े मा’र दी गोली और…
इसे भी पढ़ें :सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस की ह’त्या, कैदी फरार…












