Kohramlive : 14 अगस्त को अस्पताल में और इसके आसपास किसी भी तरह की हड़ताल, धरना या प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली एम्स ने सभी रेजिडेंट डॉक्टरों को चेतावनी दी है। इस बाबत एम्स प्रशासन ने एक ऑफिशियल लेटर भी जारी किया है। जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि संस्थान में शामिल कोई भी व्यक्ति यदि हड़ताल, विरोध या प्रदर्शन जैसी गतिविधि में शामिल होता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 में निहित जीवन के अधिकार में इलाज से इनकार करना या डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा सहायता प्रदान करने से रोकना कानूनन अपराध है। दिल्ली एम्स के किसी भी सदस्य द्वारा इस आदेश का उल्लंघन करना दिल्ली हाई कोर्ट की तौहीन माना जायेगा। गौरतलब है कि कोलकाता में जूनियर महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले से देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश है। जिसके चलते कई जगहों पर जूनियर डॉक्टरों द्वारा हड़ताल की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :होमगार्ड जवानों का यह मानदेय हुआ दोगुना… जानें
इसे भी पढ़ें :टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी, पहले नंबर पर कौन… जानें
इसे भी पढ़ें :संदीप सिंह ने संभाली रांची नगर निगम की कमान
इसे भी पढ़ें :राजधानी की कई सड़कें कल रहेंगी बंद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :CM का अल्टीमेटम, CBI को सौंपा जायेगा केस, अगर…
इसे भी पढ़ें :जुमार में डूबे पीयूष की मिली ला’श, कैसे डूबा… जानें
इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर दिन दहाड़े मा’र दी गोली और…
इसे भी पढ़ें :सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर जमकर साधा निशाना, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस की ह’त्या, कैदी फरार…















