SIMDEGA : सिमडेगा पुलिस ने बुधवार को तीन कांडों का खुलासा कर दिया है। एक ओर जहां ओडिशा के पेशेवर लुटेरे को खदेड़कर ओडिशा बॉर्डर पर पकड़ लिया। दूसरी ओर एक 50 साल की महिला के हत्या करने के आरोपी को कोलेबिरा के जंगलों से दबोच लिया। तीसरे मामले में सदर थाना क्षेत्र से शातिर बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले मामले में जाॅनसन बारला की बाइक और मोबाइल को लूटा गया था। सिर्फ दो घंटे के अंदर टी टांगर थाना की पुलिस ने पीछा कर लुटेरे को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरे ने पूछने पर अपना नाम अमर शुक्ला बताया। उसके पास से लूटी गई बाइक और मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया।
वहीं दूसरे मामले में महिला की हत्या के आरोपी गुमला के मंगरू तुरी को कोलेबिरा पुलिस ने पतराटोली जंगल से दबोचा है। पुलिस को दिये अपने बयान में मंगरू ने बताया कि एक अन्य महिला के साथ उसके अवैध संबंध थे। 50 साल की महिला हमेशा उनके संबंध का विरोध करती थी। इसलिए नुकीले हथियार से गले पर वार कर महिला को मार डाला।
तीसरे मामले में सिमडेगा की सदर पुलिस ने शातिर बाइक चोर मोहम्मद साबिर अली को गिरफ्तार किया है। वह खैरनटोली चट्टान मुहल्ला का रहने वाला है। 35 साल के साबिर ने चोरी की एक बाइक को पलंग के नीचे छुपा कर रखा था। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वह पहले तीन चोरी की घटनाओं में जेल भी जा चुका है।
इसे भी पढ़ें :किर्गिस्तान की महिला और बेटे का दिल्ली में मर्डर, इस बिंदु पर जांच
इसे भी पढ़ें :Army Helicopter Crash, जख्मी 2 पायलटों ने तोड़ा दम
इसे भी पढ़ें :BREAKING : महंत नरेंद्र गिरि की फंदे से लटकी मिली लाश, सुसाइड नोट मिला
इसे भी पढ़ें :खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Army जवान की फंदे पर झूलते मिली लाश
इसे भी पढ़ें :11 साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
इसे भी पढ़ें :डूबने से मरी 2 बच्चियों के परिजनों को मिला पीएम आवास
इसे भी पढ़ें :झारखंड के 23 श्रमिक महाराष्ट्र से इस वजह से लौटे वापस
इसे भी पढ़ें :महनार में नाबालिग हत्याकांड : मकसद में नहीं हुआ कामयाब तो मार डाला






