spot_img
spot_img

73 की उम्र में रिटायर्ड शिक्षिका को जीवन साथी की तलाश, जानिए कारण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : किसी महिला को किस उम्र में दुल्‍हन बनने अथवा किसी पुरुष को किस उम्र में दूल्‍हा बनने की चाहत जग जाए, यह कोई नहीं जानता। यह कहावत भी प्रचलित है कि प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती। यह खबर थोड़े आश्‍चर्य की लगती है कि कर्नाटक के मैसूर में एक 73 साल की रिटायर्ड महिला शिक्षक ने दुल्‍हन बनने की चाहत जताई है। उन्‍हें जीवन साथी की तलाश है। उन्‍होंने शादी के लिए विज्ञापन दिया है।

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur के #XLRI मैनेजमेंट में #CoronaBlast, एक साथ 46 स्‍टूडेंट्स मिले कोरोना +ve

चर्चा में है शादी का विज्ञापन

आजकल शादी का यह विज्ञापन खूब चर्चा में है। विज्ञापन में बुजुर्ग महिला ने अपने से अधिक उम्र के जीवनसाथी की बात कही है। महिला ने विज्ञापन में कहा है कि वह एकाकी जीवन जी रही हैं और उन्हें जीवन साथी की तलाश है।

इसे भी पढ़ें :खूंखार रामजीत उरांव समेत 7 PLFI उग्रवादी धराये, पुलिस ने ऐसे दबोचा

सबको करना चाहिए इस भावना का सम्‍मान

बेंगलुरु की नारीवादी कार्यकर्ता वृंदा अदिगे ने कहा है कि यह वास्तव में बहुत अच्छा है। उम्र का इस बात से कोई लेना-देना नहीं है कि कोई किसी को साथी बनाना चाहता है। हम सभी को इस भावना का सम्मान करना चाहिए। हम लंबे समय से इस धारणा पर रहते हैं कि युवावस्था में ही विवाह करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें :लूट की जगह चोरी का केस दर्ज करना पड़ा थानेदार को भारी, एसपी ने किया सस्पेंड

पहले पति से तलाक का अनुभव था डरावना

73 साल की वृद्ध महिला का कहना है कि उन्हें पारंपरिक तरीके के पति के साथ अपनी बची जिंदगी बितानी है। जानकारी के मुताबिक उस महिला का पहले पति से तलाक हो गया था। यह काफी डरावना अनुभव था। महिला ने कई वर्षों तक शादी नहीं की। अब वह फिर से शादी के लिए तैयार हुई है।

कुछ लोग दे रहे सावधान रहने की सलाह

यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक तरफ जहां युवा वर्ग समर्थन कर रहा है, कई लोगों का कहना है महिला के इस फैसले को सामाजिक रुढ़ियों को टूटते हुए क्रम में देखा जाना चाहिए। दूसरी तरफ कुछ लोग महिला को सावधान रहने की भी सलाह दे रहे हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,