गुमला : जिले के कामडारा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में कामडारा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमकेएम शाही की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना कामडारा के कोंडेकेरा में घटी। कामडारा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमकेएम शाही की कार एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार को देखकर दुर्घटना की भयावहता समझी जा सकती है। खबर लिखे जाने तक उनका शव गाड़ी में ही फंसा हुआ था। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में बिलख रहे थे बच्चे, पापा ने दरवाजा खोला तो…
इसे भी पढ़ें : #Corona में कैसे बजेगी शहनाई, आपके घर है शादी तो जान लें अपने शहर का नियम






