Ranchi : रांची स्थित झारखंड विधानसभा में बुधवार को CM हेमंत सोरेन से बिहार विधान परिषद की बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तिकरण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति ने अपने कार्यों की जानकारी साझा की और झारखंड की महिला एवं बाल विकास समिति के प्रयासों की सराहना की। मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के अनुभव साझा किये गये। इस मौके पर झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति की सभापति विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। बिहार की ओर से समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा, रीना यादव, मुन्नी देवी और निवेदिता सिंह समेत अन्य सदस्य शामिल थे। यह मुलाकात सहयोग और साझा प्रयासों के जरिए महिला और बच्चों के हित में नीतियों को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
इसे भी पढ़े : रांची में दुकान बंद होने से पहले लूट ले गये हजारों, CCTV में कैद
इसे भी पढ़े : ‘इच्छामृ’त्यु’ का दूसरा चरण : हरीश राणा की पानी सप्लाई भी बंद
इसे भी पढ़े : चुनाव आयोग ने की कई IAS-IPS की पोस्टिंग… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े : रेलवे में AI का पहरा, धुंध में लोको पायलट की मदद करेगा ‘ट्राई-नेत्र’
इसे भी पढ़े : अब राजधानी में भी यहां लगी भीषण आग, 9 की मौ’त… देखें वीडियो






