Bihar : बिहार(Bihar) के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव में एक जलती चिता के बीच अचानक पुलिस की एंट्री ने सब कुछ बदल दिया। जिसे चुपचाप राख बनाने की कोशिश हो रही थी, वही अब एक बड़े राज का गवाह बन गया। 20 साल की खुशबू कुमारी का अंतिम संस्कार गंडक नदी किनारे आनन-फानन में किया जा रहा था। लेकिन मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझा दिया और शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि तब तक बहुत कुछ राख में बदल चुका था।
दहेज की मांग ने ली Bihar की खुशबू की जान
परिजनों का आरोप है कि खुशबू की शादी दो साल पहले रवि कुमार से हुई थी। शुरुआत में सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे दहेज की मांग ने रिश्तों को जहर बना दिया। प्रताड़ना, धमकियां और आखिरकार मौत! खुशबू के भाई रोशन कुमार और मां का इल्जाम है कि बीते 19 मार्च को ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की, फिर बाइक से पेट्रोल निकालकर उसे जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़े :Blast : रामगढ़ में मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़े :Terrorist : AK-47 को माना ‘खिलौना’, दारोगा और CO पर गिरी गाज…
परिजनों का दावा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान भी साजिश रची गई और उसे जहर का इंजेक्शन देकर मार दिया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मायके वालों को बिना बताये ही शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। इस मामले में पति रवि कुमार, ससुर भरत राय, सास, तीन देवर पुतुल, रंजन, अंकुश और ननद मनीषा कुमारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से ही ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।
इसे भी पढ़े :Delhi : विधानसभा सुरक्षा में चूक, बैरिगेट तोड़ अंदर घुसी कार, फिर…
इसे भी पढ़े :SP का एक्शन, थानेदार पर गिरी गाज…












