Bihar : केंद्रीय रेल और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बिहार से चलने वाली सात नई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन किया। इसमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा को सस्ता और सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू किया गया है। ये मुख्य रूप से मध्यम और निम्न आय वर्ग के यात्रियों के लिए किफायती विकल्प होंगी।नई ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन वैष्णव ने नई दिल्ली से वर्चुअली किया, जबकि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन पर प्रतीकात्मक रूप से इन्हें हरी झंडी दिखाई।
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें और मार्ग
दरभंगा–मदर (अजमेर)
मुजफ्फरपुर–चार्लापल्ली (हैदराबाद)
छपरा–आनंद विहार (दिल्ली)
बिहार के भीतर शुरू हुई चार पैसेंजर ट्रेनें
झाझा–दानापुर
पटना–बक्सर
नवादा–पटना
पटना–इस्लामपुर
रेल मंत्री ने कहा कि ये नई ट्रेनें प्रवासी और दैनिक यात्रियों के लिए सुविधाजनक होंगी और मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लिए कम किराया सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने PM मोदी और CM नीतीश कुमार के सहयोग को भी सराहा।
अमृत भारत एक्सप्रेस की खासियत
वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह आधुनिक, लेकिन किफायती। केंद्र सरकार के रेलवे आधुनिकीकरण अभियान का हिस्सा और लंबी दूरी की यात्रा को सुविधाजनक और सस्ता बनाना।
डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस महत्वपूर्ण है और आगामी परियोजनाओं में भागलपुर रिंग रोड, सुल्तानगंज से देवघर तक चार लेन सड़क, और दो प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन शामिल हैं।
इसे भी पढ़े : बरसेगी माता रानी की कृपा, हवन करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
इसे भी पढ़े : दशमी को भारी बारिश का अलर्ट, कल-परसों कैसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़े : भारत की जीत पर पाकिस्तान की भड़क, मोहसिन नकवी का ड्रामा
इसे भी पढ़े : हार्ट अटैक डे पर खास, पहले से ही दिखने लगते हैं ये 5 बदलाव, जानें…












