spot_img

@Bihar : अपराधी बेखौफ, जज पर जानलेवा हमला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। हर दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। नालंदा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने जज को निशाना बनाया है। बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर पथराव करते हुए गाड़ी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने फायरिंग भी की और आराम से निकल गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सकते में है।

इसे भी पढ़ें : थाना प्रभारी ने दो साल तक किया युवती का यौन शोषण, पहुंचा हवालात

घटना नालंदा जिले के हिलसा की है। जहां हिलसा कोर्ट में पदस्थापित एडीजे-1 जयकिशोर दुबे पर उस वक्‍त हमला किया गया, जब वे कोर्ट से अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए आधा दर्जन अपराधियों ने उनके वाहन पर ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वे बाल-बाल बच गए।

इसे भी पढ़ें : दुल्‍हन लेकर लौटे दूल्‍हे से दोस्‍तों ने मांगी शराब पार्टी, मना किया तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्‍थल से खोखा भी बरामद किया है। जज की गाड़ी पर हमला के बाद पुलिस सकते में है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। घटना के बाद लोगों ने नालंदा पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया है। लोगों का कहना है कि जब जज ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी का क्‍या होगा।

इसे भी पढ़ें : गड्ढे में मिली ठेकेदार की Deadbody, सात दिन पहले हुआ था अपहरण

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...