बिहार बोर्ड 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा रद्द, यहां से लीक हुआ था पेपर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : बिहार बोर्ड 10वीं की की शुक्रवार को हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब यह परीक्षा 8 मार्च को हागी। सुबह परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक हो गया था। पेपर लीक होने की जानकारी के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने मामले की जांच की और तुरंत मामले में SBI झाझा के तीन कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पेपर लीक होने को विपक्ष ने मुद्दा बनाया और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मामले को विधानसभा में भी उठाया।

इसे भी पढ़ें :  जेल गई SDM बनी जज की दुल्‍हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल

जमुई जिले के झाझा से सामाजिक विज्ञान का पेपर लीक हुआ था। पेपर लीक मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले में सीएम नीतीश कुमार भी गंभीर हैं। उन्‍होंने बोर्ड अध्यक्ष को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार SBI झाझा में पेपर रिजर्व करके रखा गया था। गिरफ्तार संविदा कर्मी विकास कुमार का कोई संबंधी इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहा है, जिसे उसने फोटो खींचकर भेजा था, जो वायरल हो गया। मामले में विकास कुमार के अलावा SBI झाझा के ही अजीत कुमार और शशिकांत चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवाद‍ियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा

तेजस्वी यादव ने मुद्दे को भुनाया

पेपर लीक को मामले को तेजस्वी यादव ने विधानसभा में उठाया। जिसके बाद तेजस्वी ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। तेजस्‍वी ने ट्वीट कर लिखा ‘बिहार में कोई भी ऐसी परीक्षा नहीं, जिसमें कोई धांधली नहीं हुई हो?’

spot_img

Related articles:

बहाली की खबर पर खुश कर्मियों ने कहा पहले हक हमारा…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम में नई बहाली...

PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को भेंट किया हाजीपुर का केला…

Bihar : बिहार की उपजाऊ धरती से निकली मिठास...

चलती ट्रेन में लहराई पिस्तौल, RPF की बहादुरी से टला…

Ranchi : हावड़ा से हटिया आ रही क्रियायोगा एक्सप्रेस...

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने...