spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मध्यजोन के सबसे बड़े कमांडर ने किया सरेंडर, क्या बोले IG अभियान… सुनें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : माओवादियों के मध्यजोन यानि अभेद जोन की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले कुख्यात नक्सली इंदल गंझू ऊर्फ ललन गंझू ऊर्फ उमा उर्फ बढ़न ने आज अपने हथियार डाल दिए। इसकी मुड़ी पर झारखंड सरकार ने 15 लाख का इनाम रखा था। भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर इंदल का संगठन में ऊंचा ओहदा था। संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी भी इस पर थी। चतरा जिला के कौलेश्वरी सब जोन में इसके नाम का आतंक था। यह 20 साल से संगठन से जुड़ा था। इंदल के सरेंडर से संगठन को खासकर मध्यजोन को तगड़ा झटका लगा है। इसे पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। इंदल ने आज रांची में आइजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, चतरा के एसपी राकेश रंजन, झारखंड पुलिस एवं CRPF के पदाधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। इंदल गंझू ऊर्फ ललन बिहार के गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैना गांव का रहनेवाला है।

उसके खिलाफ चतरा, पलामू, हजारीबाग, बिहार के गया और औरंगाबाद में 145 संगीन मामले दर्ज है। पुलिस के साथ हुई कई मुठभेड़ों में यह शामिल था। हाल ही में चतरा के लावालौंग में हुई मुठभेड़ में भी इसकी संलिप्तता पाई गई। इसी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को एतिहासिक कामयाबी मिली थी। इसमें 2 सैक सदस्य और 3 सब जोनल सदस्य समेत 5 कुख्यात नक्सली मारे गये थे। इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों में खलबली मच गई। जिसके बाद पुलिस और CRPF के द्वारा लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चलाकर नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की आत्मसमर्पण नीति का प्रचार प्रसार किया गया। माओवादियों के परिवार वालों से बातचीत की गई। इसी का नतीजा आज इंदल गंझू ने सरेंडर किया। सुनें क्या बोले IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर…

इसे भी पढ़ें : ड्यूटी पर तैनात जवानों की रायफल चोरी, महकमे में हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : अगले तीन घंटों में रांची के साथ इन जिलों में अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें : इधर बेटी की विदाई, उधर परिवार में मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें : दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल भक्तों ने कहा- भोलेबाबा हर दुख दूर कर देते… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इस आदिवासी टोला में पीने का पानी तक नहीं, क्या बोल गये गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : IPL 2023: विराट के पोस्ट पर नवीन के जवाब ने मचाया तहलका, लिखी यह बात… जानें

इसे भी पढ़ें : तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार : विदेश में बैठ गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी, जानें कौन…

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: