Kohramlive : भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पंत की रिकवरी तेजी से हो रही है। हाल ही में पंत को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के IPL मैच के दौरान बैसाखी के सहारे चलते देखा गया था। वह बेंगलुरु में भी टीम के नेट सेशन के दौरान नजर आए थे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत को पूरी तरह से ठीक होने में अभी और समय लग सकता है। वे अगले साल जनवरी 2024 तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इसका मतलब सितंबर में होने वाले एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप 2023 से वे बाहर होंगे। उनका इन दोनों बड़े टूर्नामेंटस् को खेलना मुश्किल है।
यहां याद दिला दें कि बीते साल 30 दिसम्बर को रुड़की में उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था, इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची थी। पंत को शरीर के कई हिस्से में चोट लगी थीं। अब उनकी चोट में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। बीसीसीआई भी उन्हें हर संभव मदद कर रहा है। जनवरी में पंत के लिगामेंट टियर की सर्जरी हुई थी।
इसे भी पढ़ें : चलती स्कूल बस में लगी भयानक आग, क्या हुआ बच्चों का… देखें
इसे भी पढ़ें : शक के चक्कर में पत्थर से कूचकर ह’त्या, गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : RBI ने इन 4 बैंकों पर ठोका लाखों का जुर्माना, आपका अकाउंट तो…
इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट, 11 जवान शहीद…
इसे भी पढ़ें : दिन दहाड़े बंदूक की नोक पर लाखों की लूट…
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर के कारोबारी की वाराणसी में मौ’त, सांसद नीरज शेखर के थे साले…
इसे भी पढ़ें : सीएम केजरीवाल की सुरक्षा में चूक, देखें…
इसे भी पढ़ें : इस दिन शुरू होगी रांची टू पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानें रूट मैप
इसे भी पढ़ें :26 IAS अफसर इधर से उधर, कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गये… देखें लिस्ट












