spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गैंगस्टर बिट्टू सिंह के कहने पर बोकारो में फेंका गया था बम… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : बोकारो के बालीडीह रेलवे साइडिंग में बमबारी और फायरिंग करने के पीछे कुख्यात गैंगस्टर बिट्टू सिंह और उसके खास शूटर सन्नी सिंह और बिट्टू नेपाली का हाथ था। दहशत फैलाने की खातिर ऐसा किया गया था। मकसद था डर-भय का माहौल बना ठेकेदार और व्यवसायियों से रंगदारी वसूलना। फायरिंग और बम फेंकने रांची से रोहित सिंह और अमन सिंह को भेजा गया था। इसका खुलासा तब हुआ जब रांची पुलिस ने गैंगस्टर बिट्टू सिंह गिरोह से गहरा ताल्लुकात रखने वाले पिंटू वर्मा और तबारक अंसारी को गिरफ्तार किया। वहीं यह गिरोह हथियार खरीद बिक्री भी करने लगा है। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने किया।

बोकारो में बमबारी और फायरिंग किये जाने को लेकर वहां बारीडीह थाने में केस दर्ज है। सिटी एसपी ने कहा कि रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधियों ने सुखदेवनगर के मधुकम में एक घर में सुतली बम और हथियार छुपा रखा है। इन अपराधियों की प्लानिंग किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की है। इसके बाद सिटी एसपी के दिशा निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम ने रेड कर पिंटू वर्मा और तबारक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। तब पिंटू अपने ससुराल मधुकम में था।

गिरफ्तार पिंटू और तबारक ने कई राज उगले। पिंटू ने अपने इकबालिया बयान में पुलिस को बताया कि उसे सुतली बम रखने के लिये तबारक ने दिया था। तबारक ने राज खोला कि बीते पांच-छह माह पहले गैंगस्टर बिट्टू सिंह और उसके करीबी सन्नी सिंह और बिट्टू नेपाली के कहने पर उसने यह बम पिंटू को रखने के लिये दिया था। पिंटू यह बम अपने ससुराल में छुपा रखा था। पिंटू वर्मा ने यह राज खोला कि बिट्टू सिंह और उसके साथियों के कहने पर उसने तीन सुतली बम, एक पिस्टल और पांच जिंदा गोलियां रोहित वर्मा और अमन सिंह को हरमू मुक्तिधाम के पास दिया था। फिर इन्हीं दोनों को बोकारो के बालीडीह में रेलवे साइडिंग में बम फेंकने भेजा गया था। वहीं मोरहाबादी में रहनेवाले लालदेव महतो को एक रिवाल्वर और गोलियां दी थी। हथियार के साथ लालदेव को भी पकड़ लिया गया।

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर प्लांट में बड़ा हादसा, इस हाल में मिला मुकुल

इसे भी पढ़ें : हर वर्ग को कुछ न कुछ सहायता कर रही हमारी सरकार : CM Hemant Soren

इसे भी पढ़ें : गया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दामाद निकला कातिल… देखें

इसे भी पढ़ें : खूंटी में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां

इसे भी पढ़ें :

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...

बारिश में गीले मोजे जल्दी सुखाने के आसान तरीके… जानें

Kohramlive : बारिश के मौसम में मोजों को जल्दी...

23 साल बाद सावन में अद्भुत संयोग, तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी एक साथ…

Kohramlive : सावन यानी भक्ति का महीना, मंदिरों में...