spot_img
spot_img
spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @15.01.2023 #Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नेपाल विमान हादसे में 68 पैसेंजर्स के शव बरामद

नेपाल में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे। 68 पैसेंजर्स के शव बरामद कर लिए गये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हवाई अड्डे को फिलहाल बंद कर दिया गया है। लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकरा गया। इससे प्लेन में आग लग गई और वह खाई में जा गिरा। विमान हादसे से चंद सेकेंड्स पहले का वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान क्रैश होने से पहले टेढ़ा होकर लहराता दिख रहा है। इधर, हादसे के बाद नेपाल सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

राजधानी रांची जवान लड़की की डेड बॉडी मिली 

एक जवान लड़की की डेड बॉडी उसके घर के अंदर से ही मिली। लगभग 19 साल की अनिशा कुमारी की लाश फांसी के फंदे पर लटकती हालत में मिली। उसका घर रांची के बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के रुदिया गांव में है। उसके घर के पास एक ईंट भट्टा भी है। घरवालों का इल्जाम है कि उनकी बेटी को किसी ने मारकर लटका दिया है। उसके साथ गलत होने का भी अंदेशा जताया गया है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि यह सुसाइड है या कुछ और। मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अनिशा के मां-बाप बीआईटी मेसरा में काम करते हैं। उसके पिता का नाम सरदीप राम है। वह मूल रूप से पालमू के रहनेवाले हैं। यहां वो भाड़े के मकान में रहते हैं।

आदमखोर ने एक शख्स पर किया अटैक 

आदमखोर ने इस बार फिर एक शख्स का शिकार करना चाहा। लेकिन वह अपने मकसद में पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सका। बुरी तरह घायल शख्स ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गम्भीर हालत देखते हुए उसे रांची रिम्स में रेफर कर दिया गया। जख्मी शख्स का नाम परमेश्वर सिंह है। आज भोर में वह अपनी बेटी के घर घोरही से वापस अपने गांव डूबलगंज लौट रहा था। इसी क्रम में आदमखोर तेंदुए ने उस पर अटैक कर दिया। आदमखोर ने उसका सिर बुरी तरह से नोंच डाला। साथ ही शरीर के कई हिस्सों पर वार किया। परमेश्वर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसी हालत में वह वहां से किसी तरह जान बचकर भागा। घर आकर परिजनों को सारा घटनाक्रम बता वो वहीं अचेत हो गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गये। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना पालमू के सतबरबा थाना क्षेत्र के पोलपोल के डुबलगंज की है।

चतरा पुलिस ने TSPC को करारा झटका दिया

चतरा पुलिस ने TSPC को करारा झटका दिया है। पुलिस ने संगठन के 3 नक्सलियों को धर दबोचा है। वहीं उनके एक मददगार को भी गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों ने हजारीबाग के एलएनटी कंपनी से फोन पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश के बाद टंडवा एसडीपीओ की देखरेख में SIT ने छापेमारी कर इन उग्रवादियों को अरेस्ट किया है। पुलिस को दिये अपने बयान में उग्रवादियों ने खुलासा किया कि केरेडारी सहित अन्य इलाकों में इन्होंने ही पोस्टरबाजी की थी। वहीं, कोयला कारोबारियों को हड़काकर उनसे लेवी वसूलना इनकी फितरत। इनकी निशानदेही पर पोस्टर छापने वाले शख्स को अरेस्ट किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पोस्टर चिपकाने में इस्तेमाल दो बाइक, 9 मोबाइल फोन, TSPC संगठन के पोस्टर और लैपटॉप सहित कई सामान जब्त किये हैं।

कोडरमा से शुरू होगा खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण

कोडरमा से शुरू होगा खतियानी जोहार यात्रा का दूसरा चरण। सीएम हेमंत सोरेन 17 जनवरी को यात्रा की शुरूआत करेंगे। कोडरमा के बागीटांड़ स्टेडियम से दूसरे चरण की यात्रा की शुरूआत की जाएगी। इसकी तैयारी जोरशोर से की जा रही है। खतियानी जोहार यात्रा के आगाज के बाद सीएम हेमंत सोरेन सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहीं, लोगों को सरकार का विजन बताया जाएगा। 18 जनवरी को सीएम गिरिडीह में लोगों से रूबरू होंगे। वहीं, उनका काफिला 23 जनवरी को सिमडेगा, 24 जनवरी को चाईबासा, 30 जनवरी को सरायकेला खरसावां और 31 जनवरी को जमशेदपुर पहुंचेगा। खतियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत के लिए कोडरमा के बागीटांड़ स्टेडियम में बड़ा स्टेज और बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें 10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता होगी।

चतरो गांव के लोग दो-दो हाथ करने को तैयार

गिरिडीह पुलिस के साथ आज चतरो गांव के लोग दो-दो हाथ करने को तैयार हो गये। एक नक्सली की खोज में चतरो गांव में घुस रही पुलिस को चतरो गांव में घुसने से रोक दिया। इल्जाम है कि बात तब बढ़ गई जब गांव के तीन लोगों के साथ पुलिस ने मारपीट कर दी। इस कार्रवाई को पुलिस की ज्यादती बताते हुए गांव के लोग गोलबंद हो गये। हरवे-हथियार से लैस गांव के लोग पुलिस से भिड़ने को तैयार थे। ग्रामीणों ने विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को बुलाया। CRPF कैंप के सामने मैदान में बैठकर विधायक व SDPO ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जांच में अगर पुलिस दोषी पाई गई तो 5 दिनों के अंदर उन्हें दंडित किया जायेगा। वहीं भविष्य में सुरक्षाबल किसी निर्दोष के साथ बुरा बर्त्ताव नहीं करेंगे। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि नक्सलियों को खिलाफ हो रही कार्रवाई में वो बाधा ना डाले। पुलिस को अपना काम करने दें। इसपर ग्रामीणों ने कहा, पुलिस बेशक कार्रवाई करें, उन्हें कोई मतलब नहीं है। बस निर्दोष पर अत्याचार नहीं करें। इसके बाद ग्रामीण अपने घर लौट गए।

जली खोपड़ी और कंकाल मिलने से पुलिस का माथा ठनका 

जली खोपड़ी और कंकाल मिलने के बाद पलामू सदर पुलिस का माथा ठनक गया था। पुलिस जी-जान से इस केस को सुलझाने में जुट गई। मटपुरही इलाके में यह कंकाल मिला था। पुलिस कॉल डंपिंग के जरिये वहां एक्टिव मोबाइल को खंगालने में लग गई। तभी चार दिनों बाद बाप की गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने थाना पहुंचे बेटे पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस ने बेटा राकेश कुमार मिश्रा और उसके पिता उदय कुमार वैद्य का मोबाइल नंबर मांगा। नंबर मिलते ही कंकाल मिलने के पीछे का सारा राज खुल गया। बेटा टूट गया और पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बेटा राकेश ने राज खोला कि 20 साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी, तब पिता उदय कुमार वैद्य ने दूसरी शादी कर ली। छत्तीसगढ़ में रहने लगे। वे कभी-कभी पलामू के मेदिनीनगर आते थे। सौतेली मां और सौतेले भाई-बहनों का ही ख्याल रखा करते थे। उसे कोई मदद नहीं करते थे। दादा-परदादा की जमीन-जायदाद में भी कोई हिस्सा नहीं दे रहे थे। उनका यह पैतृक संपत्ति गढ़वा के परसोडीह गांव में है। 10 जनवरी को पिता पलामू आये थे। तब उन्हें घुमाने के बहाने सुनसान जगह मटपुरही में ले गये। वहां राकेश ने अपने साला पंकज कुमार मिश्रा की मदद से पिता को खून कर दिया। गला घोंट कर उन्हें मार डाला। साला पंकज से पेट्रोल मंगवाया और फिर डेड बॉडी को जला दिया। साला ने पिता के फोन को तोड़ दिया था। टूटे हालत में मोबाइल चैनपुर में मिला।

महज 175 रुपये के कारण भाई  को उतारा मौत के घाट 

महज 175 रुपये के कारण छोटे भाई को जान से मार डाला। इल्जाम है कि वरुण यादव और उसके बेटे ने अपने छोटे भाई गणपत यादव का मर्डर कर दिया। उसके सिर पर रॉड से वार किया गया था। मौके पर ही गणपत ने दम तोड़ दिया। मौत की फैली खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, वरुण और उसके बेटे को अरेस्ट कर लिया। वरुण और गणपत सगे भाई थे। वारदात देवघर के सोनारायठाढ़ी के खिजुरिया गांव की है। थानेदार मोहम्मद अफरोज के अनुसार बीते 12 जनवरी को वरुण और गणपत की मां का श्राद्ध था। श्राद्धक्रम में खर्च की गई रकम का हिसाब-किताब किया जा रहा था। 175 रुपये का हिसाब नहीं मिल रहा था। दोनों भाइयों में से कोई भी पैसे अपनी जेब से देने को तैयार नहीं था। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बात बिगड़ी और वरुण ने गणपत के सिर पर रॉड से वार कर दिया। गणपत की मौत हो गई। वहीं, गणपत का बेटा भी जख्मी हो गया।

कल दिल्ली में रोड शो करेंगे पीएम 

कल यानी 16 जनवरी को राजधानी दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी का रोड शो है। इसे लेकर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। कई मुख्य सड़कें बंद रहेगी, वहीं कुछ रास्ते को डायवर्ट कर दिया जायेगा। ट्रैफिक रूट में कई बदलाव किये गये हैं। दिन के 2.30 बजे से शाम के 5 बजे तक सड़कें बंद रहेंगी। ट्रैफिक रूट में बदलवा किये जाने से कुछ मार्गों के जाम रहने की पूरी आशंका है। भाजपा ने 16 जनवरी को दिन के 3 बजे से पटेल चौक से संसद मार्ग-जय सिंह रोड जंक्शन तक रोड शो का आयोजन किया गया है। कल अशोका रोड, संसद मार्ग, टॉलस्टॉय रोड, रफी मार्ग, जंतर-मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब लेन बंद रहेगी।

कमरे में पलंग पर बहू और पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटकती बेटे की डेड बॉडी मिली 

घर के कमरे में पलंग पर बहू और पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटकती बेटे की डेड बॉडी देख मां मायावती के होश उड़ गये। उसकी चीख सुन आसपास के लोग जमा हो गये। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की फैली खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दिए अपने बयान में मायावती ने बताया कि साढ़े तीन महीने पहले ही बेटे रवि सैनी की शादी किरण से की थी। बीते शनिवार की रात सबकुछ बढ़िया था। बेटा बहू सोये थे तो आज भोर में छोटे बेटे पुषपेंद्र के साथ खुद सब्जी बेचने चली गई। इसी बीच घर में बर्तन धोने वाली लड़की ने ठेले पर आकर बताया कि घर का दरवाजा कोई नहीं खोल रहा है। मायावती और पुष्पेंद्र भागे-भागे घर पहुंचे। काफी खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो उसे तोड़ दिया गया। सामने बेड पर बहू और फंदे पर बेटे की डेड बॉडी लटकती हालत में मिली। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि बीवी किरण को जान से मारने के बाद रवि खुद फंदे पर लटक गया। उसने ऐसा क्यों किया इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी गई है। यह वारदात मुरादाबाद के मझोला के गायत्री नगर से सामने आई है।

टीम इंडिया ने श्रीलंका की चटाई धूल 

भारत और श्रीलंका के तीसरे और फाइनल मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। भारत ने श्रीलंका को 317 रनों से करारी हार दी। टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली। 317 रनों से जीत हासिल कर टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। यह वनडे इतिहास की अबतक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने यह रिकॉर्ड बनाया था। न्यूजीलैंड ने साल 2008 में आयरलैंड को 290 रनों से हराया था। आज के इस मैच में विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज हीरो रहे। विराट ने 166 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपने वनडे करियर का 46वां सेंचुरी ठोका। वहीं, शुभमन गिल ने 116 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खो कर 390 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वहीं, श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : नेपाल सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

इसे भी पढ़ें :नेपाल में 72 यात्री को ले जा रहा विमान जलकर हुआ खाक, 64 डेड बॉडी बरामद

इसे भी पढ़ें :‘विमान झुका फिर…’ सामने आया Nepal Aircraft Crash का दिल दहला देने वाला वीडियो

इसे भी पढ़ें :‘मैं मरना चाहती हूं’…कहकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

इसे भी पढ़ें :राजधानी में जवान लड़की का घर के अंदर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :आदमखोर तेंदुए ने फिर करना चाहा शिकार, लेकिन इस बार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...