Kohramlive : 60 साल की खातून ने ब्लेड से अपना गला खुद काट लिया। खातून बुरी तरह लहूलुहान हो गई। आनन – फानन में खातून को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने कहा वो खतरे से बाहर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब डॉक्टर ने उससे खुद को घायल होने के कारण पूछा तो खातून ने बताया कि मैंने ही रेजर से गला काटा है और मैं मरना चाहती हूं। इसके बाद जैसे ही परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ देखा वो उसे लेकर अस्पताल की तरफ भागे। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने तत्काल महिला को एडमिट कर गले में टांके लगाए। वहीं, खातून के परिजनों ने बताया की वो मानसिक विक्षिप्त है। खातून के नौ बच्चे हैं। वो खसखसवाड़ी की रहने वाली है। हालांकि पीड़ित महिला के परिजनों ने मानसिक बीमारी से जुड़ा कोई भी डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं कराया है। यह मामला मध्य प्रदेश के खरगोन कोतवाली क्षेत्र के खसखसवाड़ी से उछल कर सामने आया है।

इसे भी पढ़ें : आदमखोर तेंदुए ने फिर करना चाहा शिकार, लेकिन इस बार…
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें
इसे भी पढ़ें : जब अपने दुकान पहुंची रीता देवी, तो मची हाय तौबा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया
इसे भी पढ़ें : उड़ गई शहनाज, खोज रही पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोरोना ने बरपाया कहर, एक महीने में करीब 60 हजार लोगों की मौ*त










