Kohramlive Desk : नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर काठमांडू से आ रहा 72 सीटों वाला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में अब तक 68 लोगों की जान जा चुकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। हादसे की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। विमान में कुल 10 विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जिनमें पांच भारत के थे। इनमें से किसी के भी बचने की खबर नहीं है। हादसे की जानकारी देते हुए यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि यति (Yeti) एयरलाइंस के विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। इसमें दो बच्चों समेत 15 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विमान पुराने हवाई अड्डे और पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान हादसे में जान गवाने वालों में संजय, सोनू जायसवाल, विशाल शर्मा, अनिल राजभर और अभिषेक कुशवाहा नाम के भारतीय नागरिक शामिल हैं। नेपाल में पिछले 8 महीने में यह दूसरा बड़ा विमान हादसा हुआ है। सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल के तरफ से कहा गया है कि मैकेनिकल खराबी की वजह से दुर्घटना हुई है। उडान से पहले सभी टेक्नीकल जांच प्रक्रिया को पूरा किया गया था, जिसमें कोई भी टेक्नीकल खराबी नहीं दिखाई दी थी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल में भारतीय दूतावास ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। काठमांडू के लिए हेल्पलाइन नंबर +977-9851107021 और पोखरा के लिए +977-9856037699 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
पांच सदस्यीय जांच कमिटी की घोषणा
नेपाल विमान हादसे को लेकर नागेन्द्र घिमिरे के निर्देशन में पांच सदस्यीय जांच कमिटी की घोषणा की गई है, जो दुर्घटना की जांच करेगी। इस कमेटी में पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव नागेन्द्र घिमिरे, हवाई उडान विज्ञ दीपक प्रसाद बांस्तोला, अवकाश प्राप्त सीनियर पायलट सुनिल थापा और हवाई मेन्टेनेन्स क्षेत्र के इन्जिनियर टेकराज जंग थापा को कमिटी में रखा गया है।
सेना ने संभाला मोर्चा
पोखरा हवाई अड्डे पर यात्री विमान दुर्घटना के बाद नेपाल सरकार ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री पुष्प कल दहल ‘प्रचंड’ ने बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दे दिए हैं। सेना ने भी मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

#WATCH | A passenger aircraft crashed at Pokhara International Airport in Nepal today. 68 passengers and four crew members were onboard at the time of crash. Details awaited. pic.twitter.com/DBDbTtTxNc
— ANI (@ANI) January 15, 2023
इसे भी पढ़ें : आदमखोर तेंदुए ने फिर करना चाहा शिकार, लेकिन इस बार…
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें
इसे भी पढ़ें : जब अपने दुकान पहुंची रीता देवी, तो मची हाय तौबा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया
इसे भी पढ़ें : उड़ गई शहनाज, खोज रही पुलिस… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोरोना ने बरपाया कहर, एक महीने में करीब 60 हजार लोगों की मौ*त














