spot_img
spot_img
spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @ 19.01.2023 #Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दिन भर की बड़ी खबरें @ 19.01.2023…

1.झारखंड में पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट की रफ्तार हुई धीमी 

पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट जल-नल योजना की झारखंड में धीमी रफ्तार पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। सीएम हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आज एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे। इस मीटिंग के बाद झारखंड के प्रोजेक्ट भवन में हुई समीक्षा बैठक में यह बताया गया कि झारखंड में धीमी रफ्तार की वजह यहां की भौगोलिक स्थिति है। कई इलाके ऐसे हैं जहां पानी नहीं है। वहीं, पठारी और पहाड़ी इलाकों में घर-घर शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। मार्च 24 तक हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड में कुल 66 लाख कनेक्शन देना है। 15 लाख घरों में काम चल रहा है। 2 लाख घऱों के टेंडर हो चुके हैं। शेष 13 लाख घरों के टेंडर होना बाकी है। समय अवधि के अंदर ही इस लक्ष्य को हासिल करने का आदेश दिया गया है।

2. बम और गोलियों के धमाकों से फिर दहला धनबाद 

बम और गोलियों के धमाकों से एक बार फिर धनबाद का झरिया इलाका दहल उठा। दो गुटों की खूनी जंग में एक शख्स निरंजन तांती मारा गया। वहीं, कई लहूलुहान होकर अस्पताल में भर्ती हैं। खूनी जंग में खुलकर बमबाजी और फायरिंग की गई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी फेंके गये। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 5 बम, चार खोखे और अन्य घातक हथियार बरामद किये हैं। यह खूनी जंग रामबाबू धिक्कार और धनंजय यादव गुट के बीच होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। खूनी जंग के पीछे का कारण अवैध कोयला के कारोबार में वर्चस्व कायम रखना बताया गया।

3. रियलिटी चेक करने के इरादे से बीती देर रात दिल्ली की सड़कों पर निकलीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के तन-मन पर तीखी चोट लगी है। इल्जाम है कि स्वाति मालीवाल को एक कार चालक कुछ मीटर तक घसीटते हुए ले गया। कार में बैठने पर स्वाति ने एतराज जताया, तो कार चालक चला गया। पुनः यू टर्न लेकर वापस आया। फिर स्वाति से बैठने के लिए बोला। इस पर स्वाति ने साफ मना कर दिया। स्वाति ने कार ड्राइवर को पकड़ने के लिहाज से खिड़की से अंदर हाथ डाला। तभी ड्राइवर ने शीशा चढ़ा लिया। स्वाति का हाथ फंस गया और ड्राइवर कुछ मीटर तक उन्हें घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने कार चालक हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। यह वारदात बीती देर रात सवा 3 बजे के करीब एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुई।

4. पुलिस और TSPC के उग्रवादियों के बीच गुरुवार की भोर में जमकर मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से करीब 60-70 राउंड गोलियां चलीं। यह मुठभेड़ पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बिसरांव जंगल में हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि TSPC दस्ते के लोग बिसरांव जंगल में पनाह लिए हुए हैं। मिली सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और टीम बनाकर जंगल में घुस गई। पुलिस ने नक्सलियों के एयरगन सहित रोजाना इस्तेमाल करने वाली कई चीजें जब्त की है। पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

5. हजारीबाग में कोयला, बालू और अवैध खनन माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के डीसी के फरमान के बाद जिला के अधिकारी रेस हो गये हैं। गुरुवार की भोर में बड़कागांव सीओ अमित कुमार किस्कु ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। रेड के दौरान अवैध बालू लदा एक हाइवा और तीन ट्रैक्टर जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ अमित कुमार किस्कु ने कहा कि अवैध कारोबार करने वाला चाहे जो कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। रेड में बड़कागांव और डाड़ीकला पुलिस भी शामिल थी।

6. घर की माली हालत ठीक-ठाक करने की चाह में परदेश गये धानेश्वर महतो मर गये। ओमान में हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। गुजरे बीस दिनों से उनकी डेड बॉडी ओमान से भारत नहीं आ सकी है। धानेश्वर के घरवालों की ऐसी माली हालत नहीं कि वे अपने दम पर वहां से शव अपने घर मंगवा सकें। वहीं उनकी पत्नी गीता देवी अपने दिवंगत पति के आखिरी दर्शन को लेकर बेताब हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गीता देवी झारखंड के गिरिडीह के बगोदर में रहती हैं। उनके दो छोटे-छोटे बेटे साजन और कुंदन हैं। दोनों की पढ़ाई-लिखाई और लालन पालन की चिंता गीता को अंदर से खाये जा रही है। गीता का कहना है कि अगर शासन-प्रशासन उसकी मदद करे तो वह अपने पति का अंतिम संस्कार कर पाएगी, ताकि उन्हें सदगति मिले। हर आने-जाने वाले से मदद की आस लगाए बैठी हैं। गीता का कहना है कि बीते 28 दिसंबर को काम के दौरान हादसे में उनकी जान चली गई।

7. CID रांची पुलिस ने दो साइबर क्रिमिलन एनुल अंसारी और बहारूद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों को देवघर में पकड़ा गया। दोनों यहीं के रहने वाले हैं। CID के अनुसार बीते साल एक दिसंबर को कुमारी पूजा ने रांची साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि एक रोज उसके मोबाइल में फोन आया और खुद को SBI बैंक का कर्मचारी बताया। कई तरह की सुविधा दिलाने की बात बोल एनी डेस्क ऐप्लिकेशन डाउनलोड करवाया। कुछ देर बाद ही पूजा के अकाउंट से 3 लाख 49 हजार रुपये निकाल लिए गये। पूजा रांची के मोराबादी इलाके में रहती है। CID ने आम लोगों से अपील की है कि किसी अंजान कॉल पर भरोसा न करें। किसी अननोन लिंक पर क्लिक न करें।

8. हथियार बंद PLFI के उग्रवादियों ने बीती देर रात सिमडेगा में तांडव मचाया। ओड़ंगा रेलवे स्टेशन के पास एक जेसीबी और एक पानी टैंकर को फूंक डाला। यह दोनों गाड़ियां रेलवे के बिल्डिंग और पटरी निर्माण कार्य में लगाई गई थीं। मौके पर उग्रवादियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है। इस पर्चे में निवेदक के रूप में स्टेट प्रभारी राजेश गोप के नाम का जिक्र है। पर्चा में लिखा गया है कि संगठन को सूचित किए बिना निर्माण किया जा रहा है, इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया। बिना बात किए काम शुरू किया तो फौजी कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय साइट पर कोई नहीं था।

9. जमीन हड़पने की खातिर वरजू राम यदव की हत्या कर दी गई थी। हत्यारा कोई और नहीं उसका चचेरा भाई सुशेन यादव, भतीजा धमेंद्र यादव और रिश्तेदार मधु यादव ही निकला। मधु रिश्ते में धमेंद्र का साला है। इस बात का खुलासा आज रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम ने किया। मारे गये वरजू राम यादव की बेटी संजोती देवी ने रांची के अनगड़ा थाने में 18 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में संजोती ने कहा था कि उसके पिता जब जोन्हा बाजार से घर लौट रहे थे तब रास्ते में ही चिपीडीह गांव के पास उनका खून कर दिया गया था। वरजू राम की तीन बेटियां थी, तीनों की शादियां हो चुकी है। कोई बेटा नहीं था, इस कारण उनकी जमीन-जायदाद पर उक्त हत्यारों की नजर गड़ी थी। संजोती देवी का ससुराल रांची के राहे ओपी क्षेत्र के फलवार गांव में है।

10. बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र में आज पान मसाला, सिगरेट की 17 दुकानों में रेड की गई। कोटपा 2003 कानून का उल्लंघन करने के इल्जाम में दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। सिंगल पीस सिगरेट बेचने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। जिला परामर्शी के अनुसार कैंसर वाले विज्ञापन के बिना तम्बाकू उत्पाद / सिगरेट / खुली सिगरेट की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है। हर एक दुकानदार को सिंगल सिगरेट नहीं बेचने की चेतावनी दी गई है। छापेमारी में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मो असलम, सिटी थानेदार दिनेश कुमार मौजूद थे।

11. अपनी अजीबो-गरीब हरकत के लिए मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राखी सावंत की गिरफ्तारी का दावा मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने एक ट्वीट कर किया है। बीते साल शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ थाने में एक रपट दर्ज कराई थी। दर्ज रपट में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो शेयर करने का इल्जाम लगाया गया था। कहते हैं कि राखी सावंत आज अपने पति आदिल खान दुर्रानी संग अपनी डांस अकेडमी लॉन्च करने वाली थी।

इसे भी पढ़ें : जमीन के चक्कर में सलटा डाला भाई को… देखें

इसे भी पढ़ें : झरिया की बमबाजी और गोलीबारी में मारा गया निरंजन… देखें

इसे भी पढ़ें : एग्जाम हॉल में टीचर को मा*रा छूरा… देखें

इसे भी पढ़ें : केंद्र का बड़ा फैसला : 1 अप्रैल से ये गाड़ियां हो जायेंगी कबाड़

इसे भी पढ़ें : बम और गोली के धमाकों से थर्राया धनबाद… देखें

इसे भी पढ़ें : पलामू में मुठभेड़… देखें

इसे भी पढ़ें : Maliwal Dragged by car: महिला आयोग की अध्यक्ष भी महफूज नहीं, कार चालक ने घसीटा… देखें

इसे भी पढ़ें : गिल की रनों की बौछार से न्यूजीलैंड पस्त…देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...