Kohramlive : रियलिटी चेक करने के इरादे से बीती देर रात दिल्ली की सड़कों पर निकली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के तन-मन में तीखी चोट लगी है। हादसे के वक्त उनके साथ उनकी टीम भी कुछ ही दूरी पर खड़ी थी। इल्जाम है कि स्वाति मालीवाल को एक कार चालक कुछ मीटर तक घसीटते हुये ले गया। कार चालक ने पहले उन्हें बैठने को कहा। एतराज जताने पर कार चालक चला गया। लेकिन पुनः यू टर्न लेकर वापस आया। फिर स्वाति से बैठने के लिए बोला। इस पर स्वाति ने साफ मना कर दिया। स्वाति ने कार ड्राइवर को पकड़ने के लिहाज से ड्राइवर सीट की तरफ वाली खिड़की से अंदर हाथ डाला। तभी ड्राइवर ने शीशा चढ़ा लिया। जिससे स्वाति का हाथ फंस गया। इसके बाद कार ड्राइवर कुछ मीटर तक स्वाति को घसीटते हुये ले गया। पहले से अलर्ट उनकी टीम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। स्वाति मालीवाल ने लिखित रूप से पुलिस को अपना आवेदन दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बलीनो कार को जप्त कर लिया है। गिरफ्तार शख्स संगम विहार का रहने वाला है। हालांकि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की घटना को लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दिल्ली को हिला देने वाली यह वारदात बीती देर रात सवा 3 बजे के करीब एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुई।
कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात Inspect कर रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़छाड़ की और जब मैंने उसे पकड़ा तो गाड़ी के शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 19, 2023
(DCW chief)Swati Maliwal,dragged by car for 10-15 meters,at around 3.11 am opp AIIMS gate 2, after her hand got stuck in car’s window as driver, Harish Chandra, suddenly pulled up glass window while she was reprimanding him as he asked her to sit in his car: Delhi Police pic.twitter.com/fZh5GXhbIP
— ANI (@ANI) January 19, 2023
इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…
इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो










