Dhanbad : धनबाद से बनारस जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से धनबाद रेलमंडल के खलारी स्टेशन पर रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज होगा। जिसके बाद यहां से बनारस जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। यह ट्रेन रांची और बनारस के बीच चलती है। रेलवे से मिले इनपुट के अनुसार रांची और बनारस के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 18611/18612 रांची-बनारस-रांची एक्सप्रेस का धनबाद मंडल के खलारी स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। यह ट्रेन आज यानी 28 अप्रैल 2023 से प्रायोगिक तौर पर अगले 6 महीने के लिए दो मिनट के लिए खलारी स्टेशन पर रुकेगी।
आज से रांची से खुलने वाली यह ट्रेन(18611) रांची-बनारस एक्सप्रेस 23:45 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी और 23:47 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
इसी तरह वापसी में भी बनारस से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस 23:43 बजे खलारी स्टेशन पहुंचेगी और 23:45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एयर एम्बुलेंस की हुई शुरुआत, कैसे होगी बुकिंग, जानें यहां
इसे भी पढ़ें :धनबाद रेलवे स्टेशन पर अचानक मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सड़कों पर उतरे लोग
इसे भी पढ़ें :IED ब्ला’स्ट, उड़ गये चिथड़े…
इसे भी पढ़ें :आनंद मोहन की रिहाई पर छलक आये DM की बेवा और बेटी के आंसू… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :रांची के अनगड़ा में सनसनी… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :एक के बाद एक 7 गाड़ियां आपस में टकराई…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : अब राशन के साथ मिलेंगे 3 सिलेंडर बिल्कुल मुफ्त…
इसे भी पढ़ें :गेहूं को लेकर सरकार का आया बयान…देखें क्या










