spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में एयर एम्बुलेंस की हुई शुरुआत, कैसे होगी बुकिंग, जानें यहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज झारखंड को बड़ी सौगात दी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम ने एयर एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है। खुद एम्बुलेंस के अंदर जाकर सुविधाओं का जायजा लिया। यह सेवा रांची से देश के तमाम बड़े महानगरों को जोड़ेगी। मौके पर सीएम ने कहा राज्य में हर तबके के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। जो पैसे नहीं दे सकते, उनके इलाज के लिए सरकार एयर एम्बुलेंस का खर्च उठायेगी। सभी के लिए बराबर सुविधा हो, यह हमारी कोशिश है। बता दें की झारखंड के प्रमुख शहरों में यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। झारखंड सरकार ने बेहतर इलाज के लिए कम खर्च पर दिल्ली, बनारस, हैदराबाद, चेन्नई, लखनऊ, मुंबई के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी है। केवल तीन घंटे की सूचना पर ही एयर एम्बुलेंस मरीज के लिए उपलब्ध होगी। वही मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, यह सुविधा मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रणनीति भविष्य को देखकर होती है। कई मरीज राज्य में ऐसे थे जिन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्य भेजना पड़ता था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से चर्चा हुई उन्होंने इस पर विचार किया और आज एयर एम्बुलेंस की सुविधा शुरू की जा रही है।

सीएम सोरेन ने आगे कहा, आज हमने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और कड़ी जोड़ने की कोशिश की है। स्वास्थ्य को लेकर कई टिप्पणियां हमारे विरोधी करते रहे हैं। राज्य में स्वास्थ्य की स्थिति आज जिस स्थिति में है। झारखंड जंगल से घिरा राज्य है। हर जगह स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में परेशानी होती है यही वजह है कि हमने राज्य की सड़कों पर कई एम्बुलेंस दौड़ा रखे हैं। हमने राज्य में सड़कों पर और एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाने का भी फैसला लिया है। रिम्स को लेकर कई तरह की खबरें छपती हैं। कई बार कोर्ट भी संज्ञान लेते हैं। इस राज्य में कभी भी कहीं आपात स्थिति होती है तो उस समय इसका इस्तेमाल हो सकता है। सड़कों पर कई दुर्घटना होती है। सड़क मार्ग से लाने में कई बार लोगों को परेशानी होती है। कई लोग रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। जगह- जगह सड़क के किनारे हैलीपैड बने और आपात स्थिति में उन्हें तुरंत शहर के अस्पताल लाया जा सके यह भी कोशिश है। वही सीएम ने राज्य के कई एयरपोर्ट को बेहतर करने का आदेश दिया है।

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक  इरफान अंसारी, विधायक राजेश कच्छप, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक श्री के.एल.अग्रवाल, कैप्टन एस.पी. सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ऐसे बुक कर सकते हैं एयर एम्बुलेंस

अगर आप एयर एम्बुलेंस की इस सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं तो आप इन नंबर पर फोन कर सकते हैं साथ ही। इसकी वेबसाइट पर जाकर भी इसकी बुकिंग की जा सकती है।
मोबाइल नंबर – 8210594073, फोन नंबर- 06514665515

रांची से एयर एंबुलेंस सेवा की दर

  • रांची से दिल्ली – 5 लाख
  • रांची से मुंबई- 7 लाख
  • रांची से चेन्नई- 8 लाख
  • रांची से कोलकाता- 3 लाख
  • रांची से हैदराबाद- 7 लाख
  • रांची से वाराणसी- 3.30 लाख
  •  रांची से लखनऊ- 5 लाख
  • रांची से तिरुपति- 8 लाख
  • इसके अलावा यह सेवा 1 लाख 10 हजार प्रति घंटे की दर से तय होगी
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...