Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी इलाके में बेखौफ चल रहे अवैध शराब निर्माण और तस्करी से जुड़े एक बड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुये राजद के पूर्व MLC सुबोध राय को गिरफ्तार किया है। उनके साथ फैक्ट्री से चालक देवेंद्र भगत और कर्मचारी रविकांत राय को भी हिरासत में लिया गया है। यह मामला तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जहां उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब और संदिग्ध सामग्री बरामद की। शुरुआती जांच में करीब 303 पेटी शराब जब्त किये जाने की बात सामने आई है। छापेमारी सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम को फैक्ट्री के भीतर विभिन्न ब्रांडों के नाम पर तैयार की जा रही शराब, पैकेजिंग सामग्री और फर्जी लेबल मिले। इल्जाम है कि इन लेबलों का इस्तेमाल कर नकली शराब को बाजार में असली ब्रांड के नाम पर उतारा जा रहा था।
जांच में यह भी सामने आया है कि कई बोतलों पर “For Sale Only in UP” जैसे लेबल लगे हुये थे, जिससे संकेत मिलता है कि इस खेप को उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे बड़े बाजारों में सप्लाई करने की तैयारी थी। इसके लिये विशेष पैकिंग सामग्री और लेबलिंग उपकरण भी मौके से बरामद किये गये हैं। पुलिस के अनुसार यह फैक्ट्री पहले भी जांच के दायरे में रह चुकी है। मार्च 2023 में यहां छापेमारी के दौरान अवैध शराब बरामद हुई थी और फैक्ट्री को सील भी किया गया था, लेकिन अब फिर से उसी जगह उत्पादन और पैकिंग शुरू होने के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर आगे की जांच को और व्यापक किया जा रहा है। खबर है कि पुलिस गिरफ्तार पूर्व MLC सुबोध राय को रिमांड पर भी ले सकती है।
इसे भी पढ़ें : आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में एक-एक बूंद पानी को तरस रहीं बेटियां…
इसे भी पढ़ें : मुखिया की पहल से गांव में लौटी खुशियां…
इसे भी पढ़ें : बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला का किया ये हाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार की बड़ी कार्रवाई, सही-सलामत 42 प्रवासी श्रमिक घर लौटे…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में 27 प्रस्तावों को मंजूरी, नये अध्याय की शुरुआत…








