Kohramlive : केंद्र सरकार ने नौकरशाही में फेरबदल किया है। वरिष्ठ IAS अधिकारी सुधांश पंत को नया केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव बनाया गया है। राजस्थान कैडर से 1991 बैच के आईएएस अधिकारी पंत मौजूदा समय में बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव हैं। उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के तौर पर नियुक्त किया गया है।मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, अधिकारी इस साल 31 जुलाई को राजेश भूषण की सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव के रूप में पदभार संभालेंगे। नेशनल हाईवेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक चंचल कुमार को नागरिक उड्डयन सचिव नामित किया गया है।
आदेश के अनुसार, अधिकारी एक अगस्त 2023 को भारत सरकार के सचिव के पद व वेतन पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे और मौजूदा सचिव राजीव बंसल के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने पर उनका स्थान लेंगे।
केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को किए गये फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों में कुल 15 वरिष्ठ नौकरशाहों की नियुक्ति की गई है। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अटल डुल्लू को केंद्र में भेजा गया है। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय में सीमा प्रबंधन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें :Cyclone Biporjoy: इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर से चली गुगली पर विकेट गिरा था बिट्टू खान का, जानें क्या बोल गये SSP
इसे भी पढ़ें :रांची में फायरिंग, ‘दुकान खोलोगे तो खोपड़ी खोल देंगे’… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :NEET UG 2023 रिजल्ट जारी, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर सीपी राधाकृष्णन पहुंचे चतरा, क्या-क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें :भयानक एक्सीडेंट में पैर हुआ ध’ड़ से अलग… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :जानिए झारखंड में कब मिलेगी गर्मी से राहत
इसे भी पढ़ें :Darbhanga Medical College and Hospital होगा अपग्रेड, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :पलामू पुलिस लाइन में 2 जवानों की मौ’त… देखें कैसे












