बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी से सहमी दुनिया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मिडिल ईस्ट की तपती जमीन पर एक बार फिर बारूद की गंध फैल गई है। आसमान में गूंजते लड़ाकू विमानों की गर्जना और जमीन पर गिरते मिसाइलों के धमाके, हालात ऐसे हैं कि पूरी दुनिया की धड़कनें तेज हो गई हैं। अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान के करीब 30 अहम ठिकानों पर बड़ा हमला कर दिया है। इस्राइली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान में कई महत्वपूर्ण सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के राष्ट्रपति भवन, खुफिया एजेंसी के कार्यालय और कई संवेदनशील सरकारी भवनों पर मिसाइलें दागी गईं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, इस हमले में अमेरिकी नौसेना का विशाल युद्धपोत USS Abraham Lincoln (CVN-72) भी शामिल बताया जा रहा है। युद्धपोत से अमेरिकी नौसेना और वायुसेना ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया। मिडिल ईस्ट का आसमान देर रात तक धमाकों से गूंजता रहा।

फिर चर्चा में बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

इन हमलों के बीच अचानक एक नाम बाबा वेंगा फिर से सुर्खियों में आ गया है। बुल्गारिया की इस नेत्रहीन भविष्यवक्ता ने वर्षों पहले दावा किया था कि 2026 में दुनिया एक बड़े युद्ध की चपेट में आ सकती है। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2026 युद्ध और विनाश का साल हो सकता है। दुनिया के पूर्वी इलाके में एक बड़ा संघर्ष शुरू होगा। यह युद्ध धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है। बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि मार्च-अप्रैल 2026 के आसपास एक बड़ा युद्ध भड़क सकता है। इतना ही नहीं, उनकी भविष्यवाणी में यह भी कहा गया था कि इस संघर्ष में भविष्य में रूस और अमेरिका जैसी महाशक्तियां भी आमने-सामने आ सकती हैं। भविष्यवाणी के मुताबिक इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर यूरोप पर पड़ सकता है। बताया गया था कि युद्ध के बाद यूरोप की जमीन बंजर तक हो सकती है। तबाही के बाद दुनिया की ताकत का संतुलन बदल सकता है और रूस एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभर सकता है। कहते हैं कि दुनिया में जब भी भविष्यवक्ताओं की बात होती है, तो बाबा वेंगा का नाम जरूर लिया जाता है। कहा जाता है कि उन्होंने Dissolution of the Soviet Union और September 11 attacks जैसी कई बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इसी वजह से लोग उन्हें “बाल्कन का नास्त्रेदमस” भी कहते हैं।

डिस्क्लेमरः यह खबर सोशल मीडिया और विभिन्न रिपोर्ट्स में चल रही चर्चाओं के आधार पर तैयार की गई है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जुड़े दावों की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...