Kohramlive Desk : बिजली कटौती के बाद अब लोगों को कनेक्शन कटने का झटका लगने वाला है। लेसा समेत मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Vidyut Vitran Nigam Limited) के सभी जिलों में कनेक्शन काटने का अभियान शुरू हो गया है। पहले जहां 10 हजार से बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा जाता था, अब वह राशि 5000 रुपए कर दी गई है। मतलब अब किसी उपभोक्ता का 5000 रुपए का बिल बकाया है तो उसका कनेक्शन काटा जाएगा।
लेसा ट्रांस गोमती के चीफ इंजीनियर अनिल तिवारी ने बताया
लखनऊ में इसकी पूरी सूची तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि ट्रांस और सिस गोमती को मिलाकर करीब दो लाख से ज्यादा उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनका बिजली बकाया 5000 रुपए से ज्यादा है। पहले यह अभियान दस हजार रुपए से ज्यादा का था। अब जिनका बिजली का बकाया 5000 रुपए से ज्यादा हो गया है, उनका कनेक्शन बिना नोटिस दिए ही काट दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लखनऊ समेत मध्यांचल के 20 से ज्यादा जिलों में कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर डिवीजन स्तर पर एक्सईएन को निर्देश जारी कर दिया गया है।
हालांकि, इसमें उन उपभोक्ताओं को शामिल नहीं किया गया, जिनका एक महीने का ही बिल 5000 हजार रुपए से ज्यादा आता है। इसमें यह देखना होगा कि कम से कम उसने दो से तीन महीने तक अपना बिजली बिल न जमा किया हो। अभी शहर में ऐसे सैकड़ों लोग शामिल हो गए है, जिनका हजारों रुपए का बकाया हो गया है। सूत्रों की मानें तो लेसा के उपभोक्ताओं पर बीस करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है।
इसे भी पढ़ें : IAS Tina Dabi और Pradip Gawande की शादी की तस्वीरें वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!
इसे भी पढ़ें : कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :ग्रीन व्यू होटल को एडीए ने किया सील, जानिए क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :नोटों के बिस्तर में सोता है ये साधारण सा दिखने वाला आदमी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस










