spot_img
spot_img
spot_img

पुलिस लाइन के पास बड़ा हादसा, क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Pakur (Jaidev Kumar) : पाकुड़ में मुख्यालय के पुलिस लाइन के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां 11 हजार वोल्ट की करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के दादपुर गांव के रहने वाले अनीथ यादव के रूप में हुई। घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। आक्रोशित लोगों ने पाकुड़ बड़हरवा मुख्य पथ को जाम कर दिया। वे लोग विभाग की अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। खबर मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी शफीक आलम, थानेदार मनोज कुमार समेत सीओ,सीआई मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने में जुट गये। अधिकारियों ने खेत के नजदीक से गुजरती हुई तार को दुरुस्त करने के साथ मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए देने की घोषणा की। साथ ही नियमानुसार मिलने वाले मुआवजे का जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने रोड जाम हटाया।

घटना के बारे में जो बातें सामने आयी उसके अनुसार अनीथ यादव अपने पिता दुबराज यादव के साथ मवेशी के लिए चारा लेने के लिए खेत में घास काट रहा था। घास काटने के बाद अनीथ यादव घास की गठरी बनाकर उसे सर पर लादकर घर जाने लगा।  इसी बीच खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में वह आ गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जवान अनीथ की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी। उसका एक छोटा बच्चा है। जवान बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें :इतने ही रनों पर सिमटा पाकिस्तान, अब भारत की बारी…

इसे भी पढ़ें :एक्शन में हजारीबाग SP, पदाधिकारियों को दिये कड़े निर्देश… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :आज के बाद बारिश-अंधड़ से पलटेगा मौसम…जानें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बढ़ रहा पारा, मौसम विभाग ने क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें :INDvsPAK : मैच देखने पहुंची उर्वशी, इंस्टा पर डाला वीडियो

इसे भी पढ़ें :बदमाशों ने फेंका बम, जवान की मौ*त…

इसे भी पढ़ें :अब इन फोनों में नहीं चलेगा WHATSAPP, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : WORLD CUP : IND VS PAK का रोमांचक मुकाबला, भारत ने जीता टॉस…

इसे भी पढ़ें : हरेक थानें में होंगे नोडल ऑफिसर, क्रिमिनलों की रखेंगे जीवन कुंडली…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...