Kohramlive : IPL जहां एक हाथ में बल्ला होता है और दूसरे हाथ में किस्मत की लकीर। IPL 2026 की मिनी नीलामी अबूधाबी में पूरे शबाब पर है। 10 फ्रेंचाइजियां अपने-अपने सपनों का स्क्वॉड गढ़ने में जुटी हैं। 369 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किये गये। हर नाम के साथ उम्मीद, डर और करोड़ों की बोली लगी। नीलामी में उतरते वक्त ही तस्वीर साफ हो गई थी। युवा खिलाड़ियों पर टीमों का भरोसा खुलकर दिखा। नीलामी में कुछ नामों पर खूब नोट बरसे…
▪️ कैमरन ग्रीन → KKR → 25.20 करोड़
▪️ प्रशांत वीर → CSK → 14.20 करोड़
▪️ कार्तिक शर्मा → CSK → 14.20 करोड़
▪️ रवि बिश्नोई → RR → 7.2 करोड़
▪️ जेसन होल्डर → GT → 7 करोड़
बड़े नाम लेकिन अनसोल्ड
IPL की इस मंडी मे इस बार कई बड़े सितारे बिना खरीदार रह गये, जैसे..डेवोन कॉनवे, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, लियाम लिविंगस्टन, रचिन रवींद्र, जॉनी बेयरस्टो, दीपक हुड्डा एवं राहुल चाहर।
विदेशी खिलाड़ियों की भी किस्मत आजमाइश
BCCI ने आखिरी वक्त पर 6 विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ा, जैसे मलेशिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड। इसमें से कुछ चमके कुछ फिर खाली हाथ लौटे।
इसे भी पढ़े : ‘धोनी स्टाइल’ फिनिशर कार्तिक, 14.20 करोड़ में बिका…
इसे भी पढ़े : 84 लाख के ईनामी लौटे समाज की राह…










