84 लाख के ईनामी लौटे समाज की राह…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा–बीजापुर के जंगलों में जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां आज समर्पण की आवाज सुनाई दी। बीजापुर में 34 नक्सलियों ने एक साथ हथियार डाल दिये। इनमें 26 नक्सली ऐसे थे, जिन पर कुल 84 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। इसमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC), तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं आंध्र-ओडिशा बॉर्डर डिवीजन में सक्रिय रहे हैं। सरेंडर करने वालों में पांड्रू पुनेम, रुकनी हेमला, देवा उइका, रामलाल पोयम, मोटू पुनेम शामिल हैं। इन सभी पर 8-8 लाख रुपये का ईनाम था। यह आत्मसमर्पण आला पुलिस अधिकारी और CRPF अधिकारियों के सामने राज्य सरकार की ‘पुना मार्गेम’ (पुनर्वास से सामाजिक पुनर्स्थापन) पहल के तहत हुआ। बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि हर सरेंडर करने वाले को तत्काल 50 हजार रुपये की सहायता, कौशल विकास प्रशिक्षण एवं रोजगार और पुनर्वास से जुड़ी अन्य सुविधायें दी जायेंगी। SP यादव के मुताबिक, “सरेंडर करने वाले कैडरों के परिवार भी चाहते हैं कि वे हिंसा छोड़कर सामान्य और सम्मानजनक जीवन जियें।” सरकार की पुनर्वास नीति का असर साफ है गुजरे दो वर्षों में सिर्फ दंतेवाड़ा जिले में 824 नक्सली हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

इसे भी पढ़े : IPL 2026 : बेस प्राइस से 13 गुना महंगे बिके ये खिलाड़ी, जबरदस्त ऑक्शन…

इसे भी पढ़े : 6 डिग्री हुआ रांची का पारा, अगले 3 रोज कैसा रहेगा मौसम… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...