अरे बाप,  Bhoot से इश्‍क और फिर शादी

Date:

spot_img
spot_img
  • अजब प्रेम की गजब कहानी है भाई, ऐसा भी कभी सुना है क्‍या
  • इंग्‍लैंड की एक महिला का दावा है कि उसने भूत से संबंध बनाया, उसके साथ विदेश में भी घूमी
  • अब इस संबंध को खत्‍म करने का है इरादा,  भूत छोड़ेगा क्‍या

कोहराम लाइव डेस्‍क : हिंदी के Bhoot शब्‍द के लिए अंग्रेजी में घोस्‍ट और फैंटम जैसे शब्‍दों का प्रयोग किया जाता है। हकीकत में भूत होने को लेकर राय अलग-अलग हो सकती है, पर समाज में यदि ये शब्‍द प्रचलित हैं, तो इनके मायने और इससे जुड़ी तमाम लोक धारणाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। भारतीय समाज में भूत, प्रेत, जिन्‍न, परी और पनडुब्‍बा की तमाम कहावतें और कहानियां प्रचलित हैं। इनसे जुड़ीं अनेक कहानियां, उपन्‍यास भी लिखे गए हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा अन्‍य भाषाओं में भी कई फिल्‍में बनी हैं। ये फिल्‍में दर्शकों के बीच हिट भी रही हैं। हिंदी फिल्‍म जानी दुश्‍मन में संजीव कुमार का रोल आज भी लोग याद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Nadi Tola @Latehar : रहना नहीं देस बेगाना है… 11 घर-15 परिवार-50 लोग.. न कुआं है, न चापानल

कहने का आशय यह है कि Bhoot हो या न हो, यह बात उतनी महत्‍वपूर्ण नहीं है, जितनी कि इससे जुड़ीं घटनाएं और लोगों द्वारा कहीं जानेवाली बातें। जो होता नहीं है, पर जो होता लगने लगे, वहीं भूत है। आम तौर पर मानसिक रूप से न होते हुए एहसास में जो उतर जाए, वहीं भूत है। जो भय पैदा कर दे वहीं भूत है, पर यदि कोई कहे कि उसे किसी भूत से प्‍यार हो गया और उसने उससे शादी करने का भी विचार कर लिया, तो अजीब लगना स्‍वाभाविक है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं इंग्‍लैंड की एक महिला की, जिसने भूत से प्रेम करने और संबंध बनाने का दावा किया है। शादी करने की बात भी सोची थी, पर भूत के नेचर में बदलाव महसूस होने पर संबंध खत्‍म करने का इरादा है। सोचिए जरा, यदि भूत ने किसी महिला से प्‍यार किया, तो क्‍या अब उसे छोड़ देगा।

इसे भी पढ़ें : महिला सुरक्षा को लेकर Help-Line-Number जारी, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई

बनना चाहती थी Bhoot के बच्चे की मां

महिला का कहना है कि उसने भूत के साथ केवल संबंध ही नहीं बनाया, बल्कि साथ विदेश भी घूमने गई। उसका दावा है कि वह भूत के साथ एक फ्री रिलेशनशिप में रही। कुछ समय पहले उसने यह भी कहा था कि वह भूत के बच्चे की मां बनना चाहती है। लेकिन, अब वह इस रिश्ते को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। महिला ने साल 2018 में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह पिछले कई सालों से एक भूत के संपर्क में है। उसने भूत के साथ कई बार संबंध भी बनाए हैं। शादी का भी इरादा था। अब खुलासा किया है कि उसके और भूत की शादी नहीं होगी, क्योंकि अब इन दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है।

भूत को किसी और से हो गया प्यार

महिला का कहना है कि वह और भूत दोनों छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड गए थे। वहां से जब वे आए तो भूत का व्यवहार पूरी तरह बदल चुका था। शायद भूत को किसी और से प्यार हो गया था। भूत के साथ प्यार का दावा करने वाली इस महिला ने यह भी बताया कि जिस भूत से वह प्यार करती है, वह उसके घर कई आत्माओं को भी लेकर आ चुका है। वे भी उसके साथ कई दिनों तक साथ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : राज्यपाल चिंतित : लोग Corona से नहीं डर रहे, मास्क भी नहीं लगा रहे

इसे भी पढ़ें : Raid : जमशेदपुर और चाईबासा जेल में पुलिस टीम ने मारा छापा

इसे भी पढ़ें :

नर से मादा और मादा से नर, प्रकृति का ऐसा कमाल…

Kohramlive : प्रकृति की किताब में ऐसे कितने ही...

इस गांव में रहते हैं केवल 6 लोग, कहानी सुन रह जायेंगे दंग…

Kohramlive : भारत को गांवों का देश कहा जाता...

आखिर पैसेंजर और मालगाड़ी में अलग-अलग इंजन क्यों लगाये जाते हैं… जानें

Kohramlive : भारतीय रेलवे में हर दिन हजारों यात्री...

जब जुड़वां बहनों की आंखों ने आधार सिस्टम को ही उलझा दिया…

UP : दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं,...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नर से मादा और मादा से नर, प्रकृति का ऐसा कमाल…

Kohramlive : प्रकृति की किताब में ऐसे कितने ही...

इस गांव में रहते हैं केवल 6 लोग, कहानी सुन रह जायेंगे दंग…

Kohramlive : भारत को गांवों का देश कहा जाता...

आखिर पैसेंजर और मालगाड़ी में अलग-अलग इंजन क्यों लगाये जाते हैं… जानें

Kohramlive : भारतीय रेलवे में हर दिन हजारों यात्री...

जब जुड़वां बहनों की आंखों ने आधार सिस्टम को ही उलझा दिया…

UP : दुनिया में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं,...