spot_img

राज्यपाल चिंतित : लोग Corona से नहीं डर रहे, मास्क भी नहीं लगा रहे

Date:

spot_img
spot_img
  • राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य सचिव को किया तलब, कई निर्देश दिये
  • कहा : लोग किसी तहर की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे

रांची : Corona के प्रति लोगों का डर खत्म हो गया है, यह खतरे का संकेत है। इसको लेकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी चिंता जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी को तलब किया। राज्यपाल ने स्वास्थ्य सचिव से राज्य के हालात पर चर्चा की। साथ ही सचिव को निर्देश दिया कि कोरोना को लेकर आमलोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया जाए।

लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कि राज्य में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति फैल गई है कि Corona समाप्त हो गया है, जबकि हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं और लोगों की जान भी जा रही है। स्थिति चिंताजनक है कि लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Twitter पर प्रभास के जन्मदिन के लिए RadheShyamSurprise

Corona पर अभियान तेज चलाने का निर्देश

राज्यपाल ने स्वास्थ्य विभाग को नागरिकों को जागरूक कर इसका पालन कराने और अभियान तेज चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हमें नागरिकों को समझाना होगा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं निकल जाती, तब तक परहेज ही इसका उपचार है।

गोड्डा में चिकित्सक की संदेहास्पद मौत पर भी संज्ञान 

राज्यपाल ने गोड्डा में कार्यरत चिकित्सक डॉ विजय कृष्ण श्रीवास्तव की संदेहास्पद मौत पर भी संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को ससमय वेतन ना मिलना न्यायसंगत संगत नहीं है। पूरे देश में जब सारी जनता इनको कोरोना योद्धाओं के साथ है, उनके उत्साह को बढ़ा रही है और उनके प्रति अपना आभार भी प्रकट कर रही है, तो ऐसे में एक चिकित्सक की संदेहास्पद मृत्यु का एक बड़ा कारण आर्थिक तंगी होना अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में संवेदनशीलता से ध्यान देने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : Prime Minister मोदी ने भी माता सदा देवी को किया नमन

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...