spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेवा शबाना के दावे में दम, मास्टरमाइंड मुर्शीद ही निकला, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : मो.फिरोज असलम उर्फ रिंकू खान की बेवा शबाना खान के दावे में दम निकला। शबाना ने जैसी आशंका जतायी थी, ठीक वैसा ही निकला। रिंकू की हत्या का सूत्रधार यानि मास्टरमाइंड मो. मुर्शीद अयूब ही निकला। मुर्शीद के इशारे पर ही पेशेवर शूटरों ने घटना को अंजाम दिया। गोली मारने में शामिल मो. फ़िरदौस उर्फ बबलू राइडर पकड़ा गया। वहीं दूसरा पेशेवर शूटर अब भी फरार है, उसके बारे में पुलिस को सबकुछ पता चल गया है। उसकी खोज में ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है। इसके लिए रांची पुलिस की एक टीम जिले से बाहर गयी है। यह शूटर रांची का ही रहनेवाला है। वहीं इस कांड में शामिल तीन अन्य बदमाश रेहान खान उर्फ सिट्टन, हैदर अली, मो. इरशाद को भी दबोच लिया गया है। यह तीनों रिंकू के मर्डर की प्लानिंग से लेकर रैकी करने तक में शामिल थे। 15 दिन पहले ही रिंकू को जान से मार देने की योजना बना ली गयी थी। सारी प्लानिंग मुर्शीद की देख-रेख में की गयी थी। हत्या के पीछे का नतीजा है 45 लाख रुपए का लेन-देन है। रिंकू हत्याकांड का पूरी तरह से खुलासा कर लेने का दावा रांची पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा ने किया। उन्होंने कहा कि रिंकू के हत्यारों को खोज निकालने के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया। टीम में कुल 17 तेज़तर्रार पुलिसकर्मी शामिल थे।

टीम का नेतृत्व डीएसपी नीरज कुमार और डीएसपी यशोधरा कर रही थी। यहां याद दिला दें कि 16 अप्रैल की शाम 7:30 बजे मारे गए रिंकू खान की बेवा शबाना ने बीते कल कोहरामलाइव के सामने अपने शौहर की हत्या के पीछे छुपे राज खोले थे। शबाना ने पूरे दावे के साथ कहा था कि उनके शौहर का मर्डर मुर्शीद ने करवाया है। घटना के दिन उन्होंने बताया था कि मुर्शीद ने बुलाया है, बोला है कि अभी 20 लाख रुपये देंगे। बाकी धीरे-धीरे देंगे। उन्हें मुर्शीद से कुल 45 लाख लेने थे। मुर्शीद के बुलावे पर नौशाद भी उनके साथ गया था। उसे भी सब पता है। उन्हें लौटने में जब देर हो रही थी, तब मैंने उन्हें फोन किया। पूछा… कहां हैं… उन्होंने कहा.. मुर्शीद भाई के घर में है। आधे घंटे में आते हैं। लेकिन आधे घंटे बाद ऐसी मनहूस खबर आई कि मेरा सबकुछ उजड़ गया। मुर्शीद के घर से निकलते ही उन्हें गोली मार दी गई। मुर्शीद ने ही पैसा देकर शूटरों से मरवाया। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा…..

इसे भी पढ़ें : हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : निलंबित राशन दुकान के दुकानदार के खिलाफ एफआइआर दर्ज

इसे भी पढ़ें :Jio का धमाका, 200 रुपये देने पर देख पाएंगे 14 OTT प्लेटफॉर्म्स

इसे भी पढ़ें :धड़ाम से गिरे CM शिवराज चौहान, शादी समारोह में हुआ हादसा(Video)

इसे भी पढ़ें :मोबाइल छिनतई का SSB जवान कर रहा था विरोध, बदमाशों ने कर डाला…

इसे भी पढ़ें :खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी…तो जरूर चेक करें ये 5 दस्तावेज, वरना…

इसे भी पढ़ें :अगले माह बाजार में आ रही दमदार माइलेज वाली सिटी सेडान, कराएं बुकिंग

इसे भी पढ़ें :‘बुलेट पर जीजा’ और ‘ले ला पोदिना’ के चक्कर में कुटा गये दूल्हे राजा… देखें

इसे भी पढ़ें :हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...