spot_img
spot_img
spot_img

बेवा भाभी का किया खौफनाक अंत… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : रिश्ता में दोनों शख्स सिविलिना डोडराय का देवर लगता था। दोनों की पहले से नीयत खराब थी, पर सिविलिना इसे भांप न सकी थी। बीते 15 जुलाई को संजीत ओडेया उर्फ तुइकू और अमर टोपनो सिविलिना के घर आया। भाभी को मनाया और उन्हें अपने साथ मशहूर रमणीक स्थल पंचघाघ जल प्रपात ले गये। यहां आते ही दोनों हैवानों ने अपनी फितरत दिखानी शुरू कर दी। सिविलिना के सारे कपड़े उतार दिये। वह रिश्ता की दुहाई देती रोती गिड़गिड़ाती रही, पर हैवानों ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। दोनों ने बारी बारी से रेप किया। इसके बाद पत्थर से कूच कूच कर बड़ी बेरहमी से उसकी नृशंस हत्या कर दी। साक्ष्य-सबूत छुपाने के इरादे से लाश को पंचघाघ के पानी से भरे धुंसू डोभा में फेंक दिया। इधर, बेवा सिविलिना जब तय समय पर अपने घर नहीं लौटी तो उसका 15 साल का बेटा सुलेमन डोडराय परेशान हो गया। उसका घर मुरहू थाना क्षेत्र के बान्दे गांव में है। वह अपनी मां की खोज में हर संभावित ठिकानों पर गया, पर उस रात उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन यानी 16 जुलाई को सिविलिना की लाश पंचघाघ में मिली। उसके बदन पर कपड़े नहीं थे। पुलिस को यह समझने में देर नहीं लगी कि माजरा क्या है। खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने इस कांड को गंभीरता से लिया। SIT का गठन कर जालिमों को खोज निकालने का हुक्म दिया। टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस को कुछ क्लू मिला। मिले क्लू के आधार पर गुमला के कामडरा थाना क्षेत्र के अरहरा गांव से संजीत और अमर टोपनो को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। दोनों ने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में खुलासा किया कि बेवा सिविलिना रिश्ते में उसकी भाभी लगती थी। लगभग 22 साल के संजीत और 20 साल के अमर की निशानदेही पर मारी गई सिविलिना के खून से सने कपड़े बरामद कर लिया गया। वहीं घटना के दिन गुनाहगारों ने जो कपड़े पहन रखे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया। उसमें भी खून के धब्बे मिले। हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी खोज निकाला गया। इस कांड का खुलासा करने में खूंटी के एसडीपीओ अमित कुमार, मुरहू के थानेदार पंकज कुमार दास, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मण चौधरी एवं दिगम्बर पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : एक्शन में रांची DTO प्रवीण प्रकाश, एक दिन में वसूले 6.92 लाख, रोड टैक्स माफी का खोला ऑप्शन… देखें

इसे भी पढ़ें : अमेरिका से खेलकर लौंटी 5 हॉकी महिला खिलाड़ी, सीएम हेमंत सोरेन ने सराहा

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...