Bihar : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से मिली हार के बाद आज सिंगापुर रवाना हो गई। पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी ने मीडिया से कहा कि मंत्रिमंडल के नाम पर बिहार को कुछ नहीं मिला। मंत्रिमंडल में कोई भी बड़ा विभाग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने आ गई ना। यही बात विपक्ष के लोग बोलते थे। जनता से इन लोगों ने कितने वादे किये थे। फिर से झुनझुना थमा दिया गया। यह बात बिहार की जनता भी बोल रही है। आकर झांसा देकर गये थे, फिर से सारे वादे हवा-हवाई हो गये। उनके सभी वादे झूठे थे। वहीं, सिंगापुर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपने बच्चों से मिलने सिंगापुर जा रही हूं। 15 दिन में लौटकर वापस आऊंगी। सारण की जनता के बीच जाऊंगी। उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।
आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के CM नीतीश कुमार के नहीं जाने पर पूछे जाने पर रोहिनी आचार्य ने कहा कि उनकी तबीयत खराब होगी। इसलिए नहीं गये होंगे, उनको आराम करने दीजिये। CM नीतीश कुमार को फिर अपने साथ लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम क्यों लेकर आयेंगे। वह बड़े हैं। उनसे आशीर्वाद हमलोग मांग रहे हैं। अब चाचा जी कब आएंगे? आप उनसे ही पूछिए। हमलोग तो उनके बाल बच्चे हैं। उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :चुनाव आचार संहिता खत्म
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…










