Kohramlive : टीवी पर आपने अक्सर सुना होगा – “संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे”, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप इन्हें कैसे और कहां स्टोर कर रहे हैं, वो भी उतना ही जरूरी है? अंडे को फ्रिज में रखना हमारी आदत बन चुकी है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यह आदत हमारे स्वास्थ्य के लिये हानिकारक हो सकती है। आपका सेहत आपके किचन से शुरू होता है। बस थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी से आप स्वाद भी बचा सकते हैं और सेहत भी। आइये जानें इसके पीछे के कारण…
अंडे की प्राकृतिक सुरक्षा खत्म हो जाती हैः अंडों के छिलके पर एक पतली सी नेचुरल कोटिंग होती है, जिसे “ब्लूम” या “क्यूटिकल” कहते हैं। यह बैक्टीरिया को अंडे के भीतर जाने से रोकती है। लेकिन जब आप अंडे को फ्रिज में रखते हैं, खासकर बार-बार निकालते और रखते हैं, तो यह परत नष्ट हो जाती है। नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव से अंडा जल्दी खराब हो सकता है।
ठंडा अंडा बाहर आते ही ‘पसीना’ छोड़ता हैः फ्रिज से बाहर निकालते ही अंडे की सतह पर संघनन (condensation) होता है। यह नमी बैक्टीरिया को आमंत्रित करती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
ठंडा तापमान फायदेमंद नहींः यूरोप और एशिया के कई देशों में अंडे को कमरे के तापमान पर स्टोर किया जाता है। शोध बताते हैं कि सामान्य तापमान पर रखे गये अंडे उतनी ही देर तक ताजा रहते हैं, जितने फ्रिज में रखे गये अंडे, बिना स्वास्थ्य पर असर डाले।
स्वाद और बनावट पर असरः फ्रिज में रखे अंडे कभी-कभी रबर जैसे हो जाते हैं। उनके स्वाद और बनावट में अंतर आ सकता है, जिससे आपकी डिश पर भी असर पड़ता है।
सल्मोनेला का खतराः अत्यधिक ठंडे अंडे बाहर निकालने पर टूट सकते हैं या उनमें दरार आ सकती है, जिससे Salmonella जैसे बैक्टीरिया के लिए रास्ता खुल जाता है। इससे फूड पॉइज़निंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
तो क्या करें?
- ताजे अंडों को हमेशा छायादार, सूखी और कमरे के तापमान वाली जगह पर रखें।
- अंडे धोकर स्टोर न करें, क्योंकि इससे उनकी नेचुरल सुरक्षा परत हट जाती है।
- 10 से 15 दिनों के भीतर इन्हें उपयोग करें।इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : होटल में लगी भयानक आ’ग, 14 की मौ’त
इसे भी पढ़ें : जंगल के साये में साजिश, पुलिस ने क्या किया… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कांग्रेसियों का महाजुटान इस रोज… जानें क्यों










