जंगल के साये में साजिश, पुलिस ने क्या किया… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : रात के तीसरे पहर का सन्नाटा, और लातेहार के बालूमाथ से टंडवा के बीच पसरा था एक अदृश्य डर। कोयले की काली दुनिया में TSPC उग्रवादियों की गहराती परछाइयां और रंगदारी की मांग का सुर इतना भारी था कि पुलिस की नींद उड़ गई। लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने इस साजिश को भांप लिया था। आरा गांव के पास जंगल में पनप रही साजिश के बीच अचानक पुलिस की बूटों की धमक गूंजी। भागने की कोशिश तो बहुत की गई, पर नक्सली बच न सके। पुलिस ने उपेंद्र उरांव, निरंजन उरांव, बबलू यादव, अशोक साहू और बालेश्वर उरांव को कस्टडी में ले लिया। इनमें से कुछ चेहरे पहले भी खून की होली खेल चुके थे। इनके पास एक बंदूक, सात जिंदा गोलियां, चितकबरा वर्दी और नक्सली पर्चे मिले। DSP विनोद रवानी ने मीडिया को बताया कि पकड़े गये उग्रवादियों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दे दी है। मिले इनपुट पर पुलिस आगे का काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें :भाजपा नेता बोले, सरकार भूल गई अपना वादा…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में निवेश की आस, टेस्ला ने भी दिखाई दिलचस्पी…

इसे भी पढ़ें :महज 14 साल के वैभव ने IPL में जड़ा शतक, सरकार देगी बड़ा इनाम

 

 

इसे भी पढ़ें :DC ने दिये अहम निर्देश… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…

Kohramlive : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार...

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें

Kohramlive : BCCI ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ...

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में बंद 27 साल...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...