Kohramlive Desk : सीनियर टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस समय टीम इंडिया ए बांग्लादेश दौरे पर है। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ का ऐलान कर दिया है। टीम का भी ऐलान पहले ही हो चुका है। सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान सितांशु कोटक को दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर गई भारत ए टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहला मैच 29 नवंबर से
इस सीरीज का पहला मैच मंगलवार (29 नवंबर) से शुरू होगा। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में बल्लेबाजी कोच में से एक सितांशु कोटक को इस दौरे में ट्राय कूली और टी दिलीप मदद करेंगे। दिलीप सीनियर टीम के फिल्डिंग कोच हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया में भारत के टी20 वर्ल्ड कप अभियान के बाद कुछ समय के लिए आराम दिया गया था।
कोचिंग स्टाफ में बदलाव का कारण
दिलीप टीम इंडिया ए के साथ दौरा करेंगे और फिर सीनियर टीम से जुड़ेंगे जो बांग्लादेश के खिलाफ चट्टोग्राम में 14 से 18 दिसंबर और ढाका में 22 से 26 दिसंबर के बीच दो टेस्ट मैच खेलेगी। भारत ए के कोचिंग स्टाफ में बदलाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और उनके सहयोगी स्टाफ के सदस्य ऋषिकेश कानितकर और साइराज बहुतुले अभी भारत की सीनियर टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं।
दो मैचों के लिए टीम इंडिया ए
पहले चार दिवसीय मैच के लिए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और अतीत सेठ।
दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए टीम : अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, केएस भरत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, अतीत सेठ।
इसे भी पढ़ें : श्रद्धा म*र्डर केस : आफताब 70 टुकड़े होने से बच गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस स्टार बैट्समैन ने रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें : विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
इसे भी पढ़ें :PT Usha : IOA की नई और पहली महिला प्रेसिडेंट
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची को जाम मुक्त बनाने का टिप्स दे गये ट्रैफिक SP
इसे भी पढ़ें :Best Honeymoon Destination : शानदार लम्हों के पल का ”स्टेटस” अलग सुकून दे जायेगा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :आतंक पर तीखी चोट, गैंगस्टर अमन साहू दुमका जेल शिफ्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दो शादी टूटी, होटल में नौकरी पकड़ी, आज इस हालत में मिली दुलारी
इसे भी पढ़ें : झुकूंगा नहीं, ठोंक डाला तीन सगे भाईयों को…देखें








